राज्‍य समाचार

नवम्बर 4, 2024 9:07 अपराह्न

views 18

मिजोरम में सिनलुंग पर्वतीय परिषद के 12 सदस्‍यों के चुनाव के लिए मतदान होगा

मिजोरम में सिनलुंग पर्वतीय परिषद के 12 सदस्‍यों के चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव में 23 हजार से ज्‍यादा मतदाता है, जिनमें 11 हजार 914 महिलाएं हैं। मतदान के 19 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इनमें से छह को संवेदनशील घोषित किया गया है।      

नवम्बर 4, 2024 9:05 अपराह्न

views 17

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- कनाडा में मंदिर पर हमले की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कनाडा में मंदिर पर हमले की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार वहां की स्थिति पर नजदीक से नजर रख रही है।       मुख्‍यमंत्री ने पंचकुला में आज एक पुस्‍तक मेले का उद्घाटन करने के अवसर पर एक प्रश्‍न के जवाब में यह टिप्‍पणी की...

नवम्बर 4, 2024 9:03 अपराह्न

views 21

दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता लगातार खराब हो रही है

दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता लगातार खराब हो रही है। वायु गुणवत्‍ता सूचकांक आज शा‍म आठ बजे तक 386 तक पहुंच गया। क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्‍ता सूचकांक शहर के कुछ हिस्‍सों...

नवम्बर 4, 2024 8:59 अपराह्न

views 19

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। राज्‍य में नामांकन वापस लेने के बाद दो हजार 140 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।   दो सौ 88 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सात हजार 78 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए जबकि दो हजार नौ ...

नवम्बर 4, 2024 8:57 अपराह्न

views 19

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में तृतीय पंचकूला पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में तृतीय पंचकूला पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया। यह मेला 10 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सिया के अध्यक्ष पी.के. दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ...

नवम्बर 4, 2024 8:42 अपराह्न

views 18

पोचुरी नागा जनजाति की बस्‍ती मेलुरी को आधिकारिक तौर पर नागालैंड का 17वां जिला घोषित किया गया

पोचुरी नागा जनजाति की बस्‍ती मेलुरी को आधिकारिक तौर पर नागालैंड का 17वां जिला घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने फेक जिले के हिस्से मेलुरी उप-मंडल को तत्काल प्रभाव से पूर्ण जिला बनाने की घोषणा की है।     मुख्य सचिव डॉक्‍टर जे. आलम ने 2 नवम्‍बर को आधिकारिक तौर पर इस आशय की अधिसूचना जारी की। इससे इस क्...

नवम्बर 4, 2024 8:35 अपराह्न

views 27

झारखंड में चुनावी रैलियां कर रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता

झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेता भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सिमडेगा में चुनावी रैली को संबोधित किया।   श्री सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष की साजिश क...

नवम्बर 4, 2024 7:54 अपराह्न

views 18

दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने दिल्‍ली के अस्‍थाई छठ घाटों और यमुना के प्रदूषण को ले‍कर दिल्‍ली सरकार की आलोचना की

दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने दिल्‍ली के अस्‍थाई छठ घाटों और यमुना के प्रदूषण को ले‍कर दिल्‍ली सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना उतनी ही मैली है, जितनी दस दिन पहले थी।   श्री सचदेवा ने कहा कि चार दिवसीय छठ पूजा के लिए एक हजार 60 अस्थाई छ...

नवम्बर 4, 2024 7:51 अपराह्न

views 7

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024-25 के तहत फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए 1000 रूपए प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024-25 के तहत फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए 1000 रूपए प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को पराली को मिट्टी में मिलाने और गांठें बनाने के लिए सुपर सीडर, जीरो टिलेज मशीन, स्ट्रॉ चॉपर और  हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्र अनुदान...

नवम्बर 4, 2024 8:53 अपराह्न

views 16

उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले के कूपी में खाई में गिरी बस, 36 की मौत और 27 घायल

उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले के कूपी में आज सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह बस पौड़ी के नैनीडांडा से रामनगर जा रही थी।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला