राज्‍य समाचार

नवम्बर 26, 2024 9:15 अपराह्न

views 16

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में अत्‍याधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 2 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी। चेन्नई, कुड्डालोर और नागापट्टिनम बंदरगाहों पर तूफान की चेता...

नवम्बर 26, 2024 9:14 अपराह्न

views 16

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग 

मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कल रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान प...

नवम्बर 26, 2024 9:00 अपराह्न

views 21

मणिपुर: कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य में सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद, राज्य सरकार ने लिया फैसला

मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि मणिपुर घाटी के जिलों में केंद्रीय विद्यालयों सहित सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इस बीच, राज्य उच्च और तकनीकी श...

नवम्बर 26, 2024 8:24 अपराह्न

views 9

नागालैंड: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले किसामा में कई सुविधाओं का किया उद्घाटन

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने 25वें हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले किसामा में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें कंट्री पार्टनर्स के लिए इंटरनेशनल मोरंग, हॉर्नबिल फेस्टिवल ऐप, सांस्कृतिक मंडलियों के लिए छात्रावास, हैंडलूम और क्राफ्ट पैवेलियन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, मेडिकल बूथ-कम-कैश वेंडिंग सुवि...

नवम्बर 26, 2024 8:21 अपराह्न

views 19

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- संविधान की मूल भावना के अनुरूप लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी सामाजिक और आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान...

नवम्बर 26, 2024 8:17 अपराह्न

views 28

दिल्ली के लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में ‘फूलों का मैदान’ बनने जा रही है यमुना वाटिका: उपराज्यपाल कार्यालय

उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यमुना वाटिका दिल्ली के लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में 'फूलों का मैदान' बनने जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यमुना वाटिका यमुना के पश्चिमी तट पर लगभग 450 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। पोस्ट में कहा कि दिल्ली...

नवम्बर 26, 2024 8:11 अपराह्न

views 22

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिक विचारधारा सभी लोगों की सेवा करना और सभी का सम्मान करना थी, जो भारत के संविधान की आत्मा भी है। वहीं, दिल्ली भाजपा अध...

नवम्बर 26, 2024 8:08 अपराह्न

views 21

उपभोक्ताओं को ठगी और धोखाधड़ी से बचाने के लिए दिल्ली विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2011 में संशोधनों को मंजूरी मिली

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उपभोक्ताओं को ठगी और धोखाधडी से बचाने के लिए दिल्ली विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2011 में संशोधनों को मंजूरी दी है। इन संशोधनों के तहत गैर-मानक बाट और माप पद्धति का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।     उपराज्यपाल का...

नवम्बर 26, 2024 7:58 अपराह्न

views 25

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर भवन में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज रोहिणी स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर भवन में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बाताया कि इस अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज में बुलेट प्रूफ सीलिंग, 6 फायरिंग लेन और इलेक्ट्रॉनिक टारगेट कंट्रोल सिस्टम जैसी तमाम उच्च तकनीकी सुविधाएं मौ...

नवम्बर 26, 2024 7:47 अपराह्न

views 27

लद्दाख में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

लद्दाख में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली गई और संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला