राज्‍य समाचार

दिसम्बर 31, 2025 2:25 अपराह्न

views 70

कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित, कम दृश्यता के कारण 148 उड़ानें रद्द

देश के उत्तरी भागों में घने कोहरे के कारण आज रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली आने वाली 50 से अधिक रेलगाडि़यां देर से चल रही हैं। कोहरे और कम दृश्यता के कारण आज 148 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इन उड़ानों में से 78 आने वाली और 70 जाने वाली थीं। नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों को यात्री ...

दिसम्बर 31, 2025 1:12 अपराह्न

views 39

औद्योगिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने किया अमृतसर का दौरा

  औद्योगिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने पंजाब में औद्योगिक विकास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में संभावनाएं तलाश करने के लिए कल अमृतसर का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने विभिन्न उद्योगपतियों से उद्योगों की वर्तमान स्थिति और उनके सामने आने वाली समस्...

दिसम्बर 31, 2025 1:07 अपराह्न

views 86

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में आज सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों ...

दिसम्बर 31, 2025 10:22 पूर्वाह्न

views 177

जम्मू और कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी जारी

जम्मू और कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो रही है। कल गुलमर्ग, साधना टॉप और तुलैल घाटी सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने आज रात से लेकर पहली जनवरी तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है।

दिसम्बर 31, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 70

सिक्किम के सोरेंग जिले में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने की समीक्षा बैठक

अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने कल सिक्किम के सोरेंग जिले में विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। सोरेंग के उपायुक्‍त धीरज सुबेदी ने जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। श्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवा बेहतर ...

दिसम्बर 31, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 848

उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी

निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी की है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अब मतदाता-सूची का मसौदा 6 जनवरी को जारी होगा। इससे जुड़े दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकेगी। प्रदेश की...

दिसम्बर 31, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 194

दिल्ली जन विश्वास उपबंध संशोधन विधेयक- 2026 को दिल्ली सरकार की मंज़ूरी

दिल्ली सरकार ने दिल्ली जन विश्वास उपबंध संशोधन विधेयक- 2026 को मंज़ूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि विधेयक का उद्देश्य अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाना, मामूली उल्लंघन को अपराध की श्रेणी से बाहर करना, अदालती मामलों में कमी लाना और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्...

दिसम्बर 31, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 70

मुंबई: नए साल के जश्न में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई में नए साल के आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आज शाम से शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्‍या में लोगों के जुटने की सम्‍भावना है। तत्काल सहायता की आवश्यकता की स्थिति में, लोगों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या 112 पर संपर्क करन...

दिसम्बर 28, 2025 1:11 अपराह्न

views 35

शास्त्रीय संगीत देवत्‍व और सांस्‍कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक सशक्‍त माध्‍यम: राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया

पंजाब के राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शास्त्रीय संगीत को देवत्‍व और सांस्‍कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक सशक्‍त माध्‍यम बताया है। कल जालंधर में कल 150वें हरिवल्‍लभ संगीत सम्‍मेलन के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि वे सम्‍मेलन का हिस्‍सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। श्री कटारिया ने कहा कि राष्‍ट्रगीत वन...

दिसम्बर 28, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 79

गुजरात के राजकोट में हो रहे 26वें राष्ट्र कथा शिविर में भाग लेने के लिए जम्मू के छात्रों का तीसरा बैच रवाना

स्कूल शिक्षा विभाग की टीम ने कल जम्मू के छात्रों के तीसरे और अंतिम बैच को 26वें राष्ट्र कथा शिविर में भाग लेने के लिए रवाना किया। यह शिविर गुजरात के राजकोट जिले में श्री वैदिक मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बैच में 85 छात्र और चार शिक्षक शामिल हैं। 45 छात्र और तीन शिक्षकों का पहला बैच ...