राज्‍य समाचार

दिसम्बर 16, 2024 1:46 अपराह्न

views 17

थल सेना की पैंथर डिविजन ने विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में सैन्‍य उपकरणों का प्रदर्शन किया

थल सेना की पैंथर डिविजन ने विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में सैन्‍य उपकरणों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वीर नारियों का भी सम्‍मान किया गया।

दिसम्बर 16, 2024 1:44 अपराह्न

views 20

पुद्दुचेरी के मुख्‍यमंत्री रंगासामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

पुद्दुचेरी के मुख्‍यमंत्री रंगासामी ने विजय दिवस के अवसर पर बीच रोड स्थित करगिल युद्ध स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिसम्बर 16, 2024 12:57 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर चौरापावड़ गांव के पास उस समय हुई जब एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में 13 लोग सवार थे।

दिसम्बर 16, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 49

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने कच्छ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेगिस्तान पर्यटन सर्किट स्थापित करने की योजना का अनावरण किया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने कच्छ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक रेगिस्तान पर्यटन सर्किट स्थापित करने की योजना का अनावरण किया। कल धोर्डो के सफेद रेगिस्तान की औपचारिक यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार धोर्डो से एक रेगिस्तान पर्य...

दिसम्बर 16, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 18

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुजरात के सूरत में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग आउटसोर्स प्लांट का किया उद्घाटन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुजरात के सूरत में कल राज्य के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग आउटसोर्स प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पाटिल ने कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनेगा, जिसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कच्चा माल माना जाता है। &...

दिसम्बर 16, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना: विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से फिर हो रहा है शुरू

तेलंगाना विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से फिर शुरू हो रहा है। तेलंगाना थाली प्रतिमा पर मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी के विवादास्‍पद बयान के कारण विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 9 दिसंबर को स्‍थगित कर दिया गया था। सदन की काज मंत्रणा समिति की आज बैठक होगी। इस सत्र में सरकार कुछ विधेयक प्रस्‍तुत कर सकती है...

दिसम्बर 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 20

छत्‍तीसगढ़: आज से शुरू हो रहा है विधानसभा का सत्र

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की चार बैठकें होंगी और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्‍य सभा के पूर्व सदस्‍य गोपाल व्‍यास और अविभाजित मध्‍य प्रदेश की विधानसभा के पूर्व सदस्‍य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद चालू वित्‍त वर्ष के लिए दूसरा पूरक बजट ...

दिसम्बर 16, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 18

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के साथ-साथ नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए एक व्यापक योजना बन...

दिसम्बर 15, 2024 2:08 अपराह्न

views 18

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्‍तीसगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रपति निशान अलंकरण प्रदान किये

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में एक कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रपति निशान अलंकरण प्रदान किये। इस अवसर पर गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले छत्‍तीसगढ़ को नक्‍सल मुक्‍त बनाने के केन्‍द्र ...

दिसम्बर 15, 2024 2:00 अपराह्न

views 14

हरियाणा: हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता मिली

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की अखिल भारतीय समेकित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्रदान की गई है। विश्‍वविद्यालय के कुलपति बी.आर काम्‍बोज ने बताया कि इस मॉडल सं किसान विभिन्‍न फसलों,...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला