राज्‍य समाचार

दिसम्बर 20, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 17

कल चंडीगढ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, पंजाब विश्‍वविद्यालय के पूर्व छात्रों के पांचवें वैश्विक सम्‍मेलन का करेंगे उदघाटन

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल चंडीगढ के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। वे चंडीगढ़ में पंजाब विश्‍वविद्यालय के पूर्व छात्रों के पांचवें वैश्विक सम्‍मेलन का उदघाटन करेंगे। उपराष्‍ट्रपति विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं।

दिसम्बर 20, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 24

तेलंगाना: एसीबी ने फॉर्मूला ई रेस के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूर्व मंत्री केटी रामाराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी ने पिछले साल हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला ई रेस के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में, इस मामले में शामिल संपत्तियों का कुल मूल्य 54 करोड़ 88 लाख रुप...

दिसम्बर 20, 2024 12:55 अपराह्न

views 39

राजस्थान: जयपुर के भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु

राजस्थान के जयपुर में भांकरोटा क्षेत्र में हुए गैस टैंकर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे अजमेर हाईवे पर रिंग रोड़ के पास गैस से भरे दो टैंकरों की टक्कर से हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आग में झुलसने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो ...

दिसम्बर 20, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 18

आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुडी के रानिडंगा में सशस्‍त्र सीमाबल के स्‍थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुडी के रानिडंगा में सशस्‍त्र सीमाबल के स्‍थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे इस समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। सशस्‍त्र सीमा बल नेपाल और भूटान के साथ लगी देश की सीमा की सुरक्षा करता है।

दिसम्बर 20, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 13

गंभीर श्रेणी में बनी हुई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 434 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सूचकांक दिल्ली के बवाना में 465, आनंद विहार में 456, आर.के. पुरम में 453, पंजाबी बाग में 449, शादीपुर में 436, अलीपुर में 423 ...

दिसम्बर 20, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 18

आज राजस्‍थान के जैसलमेर में विभिन्‍न राज्‍यों के वित्‍तमंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगी केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन

केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन आज राजस्‍थान के जैसलमेर में विभिन्‍न राज्‍यों के वित्‍तमंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगी। वित्‍तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा। यह वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन का लगातार आठवां बजट होगा।   सरकारी सूत्रों के अनु...

दिसम्बर 20, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 31

दिल्‍ली सरकार ने नए साल से पूरे वर्ष के लिए सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

दिल्‍ली सरकार ने अगले वर्ष एक जनवरी से पूरे वर्ष के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी सरकारी आदेश के अनुसार पटाखों की बिक्री, भण्‍डारण और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।     दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कल सर...

दिसम्बर 20, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 15

हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख सहित कई स्थानों पर जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले दो दिन तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पूर्वी राजस्थान और झारखंड में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रह...

दिसम्बर 20, 2024 7:24 पूर्वाह्न

views 12

मुम्‍बई उत्‍तर पश्चिम संसदीय सीट से शिवसेना (शिंदे) के रविन्‍द्र वायकर की जीत के खिलाफ दायर याचिका बॉम्‍बे उच्च न्यायालय ने खारिज की

बॉम्‍बे उच्च न्यायालय ने मुम्‍बई उत्‍तर पश्चिम संसदीय सीट से शिवसेना (शिंदे गुट) के रविन्‍द्र वायकर की जीत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। शिव सेना- उद्धव ठाकरे गुट के उम्‍मीदवार अमोल कीर्तिकर ने 48 वोटों के मामूली अंतर से श्री वायकर की जीत को चुनौती दी थी और उनका चुनाव निरस्‍त करने का अनुरोध क...

दिसम्बर 19, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में प्रदान किए गए राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर में कल राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।     सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पंडित स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के लिए "राष्ट्रीय तानसेन सम्मान" दिया गया। राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार में पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल और श्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला