राज्‍य समाचार

फ़रवरी 16, 2025 1:22 अपराह्न

views 16

राजस्‍थान: अमोनिया गैस के रिसाव से एक सरकारी स्‍कूल के 16 बच्‍चे प्रभावित

राजस्‍थान के गाडेपान में, एक उर्वरक संयंत्र के पास अमोनिया गैस के रिसाव से एक सरकारी स्‍कूल के 16 बच्‍चे प्रभावित हुए हैं। यह घटना कल सुबह की प्रार्थना-सभा के दौरान हुई जिससे कई विद्यार्थियों को सांस लेने में दिक्‍कत महसूस हुई।   पांच विद्यार्थियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और पांच विद्यार...

फ़रवरी 16, 2025 1:20 अपराह्न

views 14

उत्‍तराखंड: चमोली की भारत-तिब्‍बत सीमा से लगे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगा ऑनलाइन-इनरलाइन परमिट

उत्‍तराखंड में चमोली की भारत-तिब्‍बत सीमा से लगे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन-इनरलाइन परमिट आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक वेबसाइट जारी की है। पता है- पास डॉट चमोली डॉट ऑर्ग। इसका उपयोग कर माना, रिमखिम और नीति दर्रे को देखने के लिए ऑनलाइन पास लिया जा सक...

फ़रवरी 16, 2025 12:35 अपराह्न

views 11

पंजाब:सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर और तरणतारण इलाक़े में 2 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब पुलिस के मादक पदार्थरोधी बल के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान में कल अमृतसर और तरणतारण इलाक़े में 2 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।   गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के अजनाला में एक संदिग्ध से दो किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। तरणतारण में सीमा ...

फ़रवरी 16, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 15

गुजरात: आज विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों के लिए हो रहा है मतदान

गुजरात में आज विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती मंगलवार को की जायेगी।

फ़रवरी 15, 2025 9:49 अपराह्न

views 71

महाकुंभः संगम पर आज शाम छह बजे तक 1 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर आज शाम छह बजे तक एक करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। इस भव्य उत्सव में प्रतिदिन दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।   हमारे संवाददाता ने बताया कि अब तक 51 करोड़ 31 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं जिनमें कई प्रमु...

फ़रवरी 15, 2025 2:35 अपराह्न

views 18

जम्‍मू कश्‍मीर: सरकार ने सेवानिवृत न्‍यायाधीश जनक राज कोतवाल के नेतृत्‍व में स्‍थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल बढ़ाया

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार ने सेवानिवृत न्‍यायाधीश जनक राज कोतवाल के नेतृत्‍व में स्‍थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। पंचायतों और शहरी स्‍थानीय निकायों में अन्‍य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण तय करने के उद्देश्‍य से पिछले वर्ष इस आयोग का गठन किया गया था। आयोग का...

फ़रवरी 15, 2025 2:34 अपराह्न

views 24

सीबीआई ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले के सिलसिले में दिल्‍ली और हरियाणा में 11 स्‍थानों पर छापे मारे

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- (सीबीआई) ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले के सिलसिले में दिल्‍ली और हरियाणा में 11 स्‍थानों पर छापे मारे हैं। छापों में एक करोड़ रूपये की नकदी, एक हजार डॉलर की विदेशी मुद्रा और सोना बरामद हुआ है। सीबीआई का कहना है कि आरोपी, सरकारी अधिकारी बनकर अवैध गतिविधियों और क्रिप्‍ट...

फ़रवरी 15, 2025 2:30 अपराह्न

views 52

महाकुंभ: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को लेकर यूपी परिवहन निगम ने 2250 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की

प्रयागराज में महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अगले तीन दिन के दौरान दो हजार दो सौ पचास अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि आज दोपहर 12 बजे तक 73 लाख से अधिक लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।

फ़रवरी 15, 2025 2:17 अपराह्न

views 17

गुजरात: सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल

गुजरात के दाहोद में इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर कल रात एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गये। घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के महाकुंभ से 10 श्रद्धालुओं को ला रही एक वैन के लिमखेड़ा के निकट राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकराने से यह द...

फ़रवरी 15, 2025 2:36 अपराह्न

views 16

केन्‍द्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उच्‍च शिक्षा में शामिल करने के लिए उठा रही है कदम: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उच्‍च शिक्षा में शामिल करने के लिए कदम उठा रही है। रांची के मेसरा में आज बिरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टैक्‍नोलॉजी के प्‍लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भविष्‍य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में होने ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला