राज्‍य समाचार

जुलाई 28, 2025 12:15 अपराह्न

views 27

उत्‍तर प्रदेश: बाराबंकी में अवसानेश्‍वर महादेव मंदिर के पास बिजली का तार गिरने से 2 लोगों की मौत, 19 घायल

उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में आज तड़के टीन की शेड पर बिजली का तार गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। यह घटना प्राचीन अवसानेश्‍वर महादेव मंदिर के बाहर हुई, जहां श्रद्धालु सावन के तीसरे सोमवार को दर्शनों के लिए पंक्ति में लगे थे।     मुख्‍यमंत्री ...

जुलाई 28, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा और उमस का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जम्मू -कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा के साथ गर्मी और उमस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में तेज़ वर्षा और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। आज से 30 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 28 से 30 जुलाई के बीच तेज़ वर्षा और बाढ़ के साथ भ...

जुलाई 28, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 13

जम्‍मू-कश्‍मीर: 13 दिन की श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा आज से शुरू

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुंछ जिले के लोरान घाटी में श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की तेरह दिन की यात्रा आज शुरू हुई। यह नौ अगस्‍त श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के दिन संपन्‍न होगी। श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिव‍िर से पुंछ जिले के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं क...

जुलाई 28, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 11

सीजेआई न्‍यायमूर्ति बीआर गवई और केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय की सराहना

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति भूषण रामकृष्‍ण गवई तथा केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शैक्षणिक उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र के रूप में उभरने के लिए कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय की सराहना की है। कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय के पहले पूर्व छात्र सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए न्‍यायमू...

जुलाई 28, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 19

हरिद्वार: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मनसा देवी मन्दिर भगदड़ मामले में मजिस्‍ट्रेट जांच का दिया आदेश

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हरिद्वार में मनसा देवी मन्दिर भगदड़ की मजिस्‍ट्रेट जांच का आदेश दिया है। हरिद्वार के अपर जिला मजिस्‍ट्रेट को घटना की जांच करने और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मुख्‍यमंत्री ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा कि मनसा देवी मन्दिर में भगदड़...

जुलाई 28, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 17

गुजरात में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिया स्थिति का जायजा

गुजरात में तेज वर्षा से खेड़ा और अहमदाबाद के कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल रात गांधीनगर में राज्‍य आपात नियंत्रण केंद्र में बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों से बात की और राहत कार्यों की समीक्षा क...

जुलाई 27, 2025 2:20 अपराह्न

views 14

मन की बात में तेलंगाना के लोगों की चर्चा से राज्‍य के निवासी उत्‍साहित

आज मन की बात में तेलंगाना के लोगों की चर्चा से राज्‍य के निवासी उत्‍साहित है। मुलुगु के व्‍याख्‍याता श्री वेणु ने कहा कि शुभांशु शुक्‍ला के सुरक्षित पृथ्‍वी पर लौटने से पूरा देश उत्‍साहित है। उन्‍होंने कपड़ा क्षेत्र की प्रगति के बारे में प्रधानमंत्री की चर्चा को भी प्रेरणादायक बताया।

जुलाई 27, 2025 2:19 अपराह्न

views 53

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्‍य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्‍य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। सफाईकर्मी संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस आयोग के गठन से राज्‍य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों का संरक्षण होगा। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आयोग...

जुलाई 27, 2025 2:16 अपराह्न

views 23

पंजाब: अमृतसर में अत्याधुनिक हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े सीमा-पार नेटवर्क का खुलासा

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में, अत्याधुनिक हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े सीमा-पार नेटवर्क का खुलासा किया है। इस सिलसिले में, पाकिस्तान स्थित आईएसआई से संपर्क रखने के आरोप में, पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।       राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्ता...

जुलाई 27, 2025 2:09 अपराह्न

views 22

ओडिशा में कई इलाक़ों में बढ़ रहा है बाढ़ का खतरा

ओडिशा में कई इलाक़ों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। राज्य में स्वर्णरेखा, जलाका और बैतरणी नदियों के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण पानी उफान पर है। राज्य के उत्तरी भागों में कई गांव जलमग्न हो गए हैं, तटबंध टूट गए हैं और सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला