राज्‍य समाचार

अप्रैल 7, 2026 2:25 अपराह्न

views 73

सर्वोच्च न्यायालय में नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने शबरीमला सहित धार्मिक स्थल याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की

सर्वोच्च न्यायालय में आज नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने शबरीमला मंदिर सहित, धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ कथित भेदभाव और विभिन्न धर्मों में धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में न्‍यायमूर्ति बी. वी. नाग...

अप्रैल 7, 2026 2:23 अपराह्न

views 47

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को उम्मीद- असम चुनाव में गठबंधन की होगी 72 या 73 सीटों पर जीत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की 126 विधानसभा सीटों में से 72 से 73 सीटों पर जीत की उम्मीद जताई है। गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री खरगे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया...

अप्रैल 7, 2026 2:09 अपराह्न

views 51

गुजरातियों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणियों की भाजपा ने की कड़ी निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निवासियों के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गई कथित टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि श्री खरगे की यह टिप्पणी कि गुजरात...

अप्रैल 7, 2026 1:54 अपराह्न

views 167

नई दिल्ली: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर तलाशी ली

असम पुलिस ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर तलाशी ली। यह तलाशी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा द्वारा खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद की गई। नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुयान के पास तीन पासपोर...

अप्रैल 7, 2026 1:54 अपराह्न

views 48

असम के 30 चाय बागान श्रमिकों ने पीएम मोदी की पहल के तहत काशी-अयोध्या की यात्रा पूरी की

उत्तर प्रदेश में असम के डिब्रूगढ़ से 30 चाय बागान श्रमिकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कल काशी और अयोध्या की यात्रा पूरी की। इस समूह में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे। श्रमिकों ने इस यात्रा को एक सपने के सच होने जैसा बताया। श्रमिकों ने अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंद...

अप्रैल 7, 2026 1:48 अपराह्न

views 44

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किसान पंजीकरण तैयार करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किसान पंजीकरण तैयार करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से प्रदान करना है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर के सभी ग्राम सचिवालयों में किसानों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं...

अप्रैल 7, 2026 2:19 अपराह्न

views 27

भाजपा प. बंगाल में सत्ता में आई तो सभी घुसपैठियों को वापस उनके देशों में भेज दिया जाएगा: वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर सभी घुसपैठियों को वापस भेज दिया जाएगा। असम के पथरकंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी में घुसपैठियों को पनाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्र...

अप्रैल 7, 2026 12:37 अपराह्न

views 44

अमृतसर स्थित गुरुद्वारा गुरु के महल में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती

नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती अमृतसर स्थित गुरुद्वारा गुरु के महल में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। कल श्री हरमंदिर साहिब के अकाल तख्त से गुरुद्वारा गुरु का महल के लिए एक धार्मिक शोभा यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरु की बानी का पाठ किया ग...

अप्रैल 7, 2026 11:50 पूर्वाह्न

views 49

पश्चिम बंगाल: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत न्यायिक समीक्षा वाले मतदाताओं की सूची जारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत न्यायिक समीक्षा के अधीन मतदाताओं की पूरी सूची जारी कर दी है। पहली बार, जिलावार विवरण प्रकाशित किए गए हैं, जिनमें मतदाताओं को योग्य या अयोग्य के रूप में चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 60 लाख से अधिक नामों की जांच की...

अप्रैल 7, 2026 11:13 पूर्वाह्न

views 41

महाराष्ट्र: बुलढाणा में लोनार क्रेटर झील के पास आज किया जा रहा है ‘योग महोत्सव’ का आयोजन

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आज विश्व प्रसिद्ध लोनार क्रेटर झील के पास छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान परिसर में एक 'योग महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत शुरू किया गया है। आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने सभी सरकारी विभागों से इस आयोजन में ...