राज्‍य समाचार

अक्टूबर 7, 2025 2:02 अपराह्न

views 69

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज़

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता पिछले 20 वर्षों के विकास मॉडल के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए अभी सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहा है और जल्द ही अंतिम निर्...

अक्टूबर 7, 2025 1:16 अपराह्न

views 109

पुद्दुचेरी: कोल्ड्रिफ सिरप की खरीद, वितरण और बिक्री पर लगा प्रतिबंध

पुद्दुचेरी औषधि नियंत्रण विभाग ने कोल्ड्रिफ सिरप के एक विशिष्ट बैच में विषाक्त रासायनिक पदार्थ पाए जाने के बाद इसकी खरीद, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रभावित बैच को तुरंत बाजार से वापस ले लिया जाए। तमिलनाडु के औषधि नियंत्रण प्राधिकरण के आदेश के अनुसार ...

अक्टूबर 7, 2025 12:25 अपराह्न

views 59

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कल मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। केंद्र शासित प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और श्रीनगर में दिन का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्स...

अक्टूबर 7, 2025 12:19 अपराह्न

views 33

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

जम्मू और कश्मीर में 270 किलोमीटर लम्‍बा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।   जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड भी भारी बर्फबारी के कारण बंद है। अधिकारियों ने यात्रियों को...

अक्टूबर 7, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 948

अमरीकी दवा कंपनी एली लिली तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी

अमरीकी दवा कंपनी एली लिली तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने कल तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू से भेंट के बाद यह घोषणा की। कंपनी ने इस वर्ष अगस्त में हैदराबाद में वैश्विक क्षमता केंद्र का उद्घाटन किया था। कं...

अक्टूबर 7, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 125

मणिपुर में आज मेरा होउ चोंगबा पर्व मनाया जा रहा है

मणिपुर में आज मेरा होउ चोंगबा पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व पहाड़ और घाटी के बीच एकता का प्रतीक है। राज्‍य के पहाड़ी जिलों के विभिन्‍न जनजातीय गांवों के मुखिया इस पर्व में भाग लेने के लिए इम्‍फाल स्थित मणिपुर रॉयल पैलेस पहुंच चुके हैं। मणिपुर के राज परिवार के उत्तराधिकारी और राज्‍यसभा सांसद महाराजा ...

अक्टूबर 7, 2025 6:48 पूर्वाह्न

views 714

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार, गोविंद गंज से अशोक कुमार सिंह और फुलवारी से अरूण कुमार रजक को उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा क्...

अक्टूबर 6, 2025 2:13 अपराह्न

views 266

असम सरकार ने राज्य के बाहर काम या पढ़ाई के दौरान दिवंगत हुए असमिया युवाओं के सम्मानजनक परिवहन के लिए ‘श्रद्धांजलि’ योजना शुरू की

असम सरकार ने राज्य के बाहर काम या पढ़ाई के दौरान दिवंगत हुए असमिया युवाओं के सम्मानजनक परिवहन के लिए 'श्रद्धांजलि' योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना का मुख्य लाभ असम के बाहर कम आय वाली नौकरियाँ करने वाले युवाओं और दुर्घटना य...

अक्टूबर 6, 2025 2:10 अपराह्न

views 28

कश्मीर घाटी के ऊँचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर घाटी के ऊँचे इलाकों में आज मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुलमर्ग हिल स्टेशन, ज़ोजिला दर्रा, राजदान दर्रा, पीत की गली और घाटी के अन्य ऊँचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। राज्य के अधिकारियों ने प्रतिकूल मौसम के कारण जम्मू संभाग में कल तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश...

अक्टूबर 6, 2025 1:55 अपराह्न

views 46

ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद कर्फ्यू लगाया गया

दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद ओडिशा के कटक में कल सुबह तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं और कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।   हिंसा शुक्रवार रात को हुई जब कुछ स्थानीय लोगों ने विसर्जन जुलूस के द...