राज्‍य समाचार

अक्टूबर 23, 2025 6:19 पूर्वाह्न

views 1.1K

झारखंड: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी का कल अंतिम दिन

झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी का कल अंतिम दिन है। घाटशिला उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच कल पूरी हो गई। जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार 17 में से 14 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र मान्य पाए गए।

अक्टूबर 22, 2025 10:19 अपराह्न

views 59

झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी

  झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज पूरी हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 17 में से 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए गए। 24 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

अक्टूबर 22, 2025 9:35 अपराह्न

views 47

पश्चिम बंगाल में 1000 से ज़्यादा बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

  निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के एक हज़ार से ज़्यादा बूथ लेवल अधिकारियों - बीएलओ को आयोग के निर्देशों का पालन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार राज्य में बीएलओ की भर्ती प्रक्रिया इस साल अप्रैल में शुरू हुई थी। लेकिन एक हज़ार से ज़्यादा बीएलओ ने 17 अक्टूबर तक का...

अक्टूबर 22, 2025 8:47 अपराह्न

views 30

पुद्दुचेरी में तेज़ बारिश से जलभराव के कारण जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

  पुद्दुचेरी में पिछले दो दिन से पूर्वोत्तर मानसून की तेज़ बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है और सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने स्थिति का आकलन करने के...

अक्टूबर 22, 2025 4:53 अपराह्न

views 43

गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने लद्दाख के नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की

गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने आज नई दिल्ली में लद्दाख के नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश में हिंसा के बाद से यह प्रमुख मुद्दों पर पहली औपचारिक बातचीत थी। लद्दाख पर गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से शीर्ष निकाय लेह, एबीएल औ...

अक्टूबर 22, 2025 2:28 अपराह्न

views 58

दिल्‍ली सरकार यमुना नदी के किनारे 17 स्‍थलों पर मॉडल छठ घाट बना रही है

दिल्‍ली सरकार यमुना नदी के किनारे 17 स्‍थलों पर मॉडल छठ घाट बना रही है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुपता ने बताया कि इन घाटों पर टेंट, बिजली, साफ-सफाई और शौचालय की सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि दिल्‍ली सरकार पिछली सरकार द्वारा वर्ष 2021 में यमुना नदी में छठ मनाने वालों के खिलाफ दायर सभ...

अक्टूबर 22, 2025 2:21 अपराह्न

views 40

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के अधिकांश तटीय जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के अधिकांश तटीय जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में अधिक गहन दबाव में बदल सकता है और 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के बीच से भी गुज़र सकता है। द...

अक्टूबर 22, 2025 12:53 अपराह्न

views 232

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझ गई है कि अगर महागठबंधन पाँच दलों को एक साथ नहीं रख सकता, तो वह बिहार को एकजुट भी नहीं रख पाएगा। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि अगले महीने की 14 तारीख को एनडीए राज्य में सरकार बनाए...

अक्टूबर 22, 2025 2:16 अपराह्न

views 132

बिहार विधानसभा चुनाव: सत्ताधारी और विपक्षी दल, मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने वादा किया है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो सभी जीविका दीदियों को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी। पटना में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, तेजस्वी यादव ने...

अक्टूबर 22, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 83

उत्‍तराखंड: गंगोत्री मंदिर सुबह 11:36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद रहेगा

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर आज अन्‍नकूट त्‍यौहार के अवसर पर सुबह 11:36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है। इस वर्ष अब तक 7 लाख 57 हजार श्रृद्धालु गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। जिला प्रशा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला