राज्‍य समाचार

मार्च 27, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 33

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा-चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की 7वीं सूची

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ सीट से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर सीट से देवेन्द्र सिंह यादव और कांकेर सीट से बीरेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। आर. सुधा तमिलनाडु के मयिलाधुथुराई से चुनाव लड़ेंगी...

मार्च 27, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 35

मिजोरम में लोकसभा चुनाव के लिए उल्‍टी गिनती शुरू

मिजोरम में लोकसभा चुनाव के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो गई और सभी प्रमुख राजनीतिक दल राज्‍य की एक मात्र लोकसभा सीट पर विजय प्राप्‍त करने के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। एक सीट के लिए कई उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इस सीट के लिए सत्‍तारूढ़ जोरम पीपुल्‍स मूवमेंट-जेडपीएम ने रिचर्ड वानलालहमंगइहा...

मार्च 26, 2024 9:38 अपराह्न

views 28

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सभी 17 सीटों पर मतदान होगा

      तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सभी 17 सीटों पर मतदान होगा। राजनीतिक दलों ने पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

मार्च 26, 2024 9:37 अपराह्न

views 27

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए दो और प्रत्‍याशियों ने उधमपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया

        जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज दो और प्रत्‍याशियों ने उधमपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से कुल उम्मीदवारों की संख्या सात हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है।

मार्च 26, 2024 9:36 अपराह्न

views 7

असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 प्रत्‍याशियों ने नामांकन दाखिल किये

     असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 11 प्रत्‍याशियों ने नामांकन दाखिल किये। नामांकन दाखिल करने वालों में डिब्रूगढ़ से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल, जोरहाट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, लखीमपुर से भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, डिब्रूगढ़ से असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योत...

मार्च 26, 2024 9:30 अपराह्न

views 26

भाजपा ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे पर टिप्पणी को लेकर मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केरल के मुख्यमंत्री की कडी आलोचना की

      भारतीय जनता पार्टी ने आज भारत माता की जय और जय हिंद के नारे पर टिप्पणी को लेकर मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कडी आलोचना की है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्री विजयन की यह टिप्पणी कि ये...

मार्च 26, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

तेलंगाना में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने फोन टैपिंग मामले की न्यायिक जांच की मांग की

       तेलंगाना में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने विशेष खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों से जुड़े फोन टैपिंग मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। हैदराबाद में श्री रेड्डी ने कहा कि फोन टैपिंग एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि इसमें राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया क...

मार्च 26, 2024 8:40 अपराह्न

views 29

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है

      हरियाणा में सिरसा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह के आदेशानुसार एवं स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती के मार्गदर्शन में जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप मास्टर टे्रनर नरेश ग्रोवर ने राजकीय महिला प...

मार्च 26, 2024 8:38 अपराह्न

views 24

त्रिपुरा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की गई

      त्रिपुरा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की दो-तीन शिकायतें प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की गई है। आकाशवाणी समाचार अगरतला से बातचीत में त्रिपुरा (पश्चिम) संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि चुनाव विभाग की ओर से दोषी पाए गए लोगों को कारण बताओ नो...

मार्च 26, 2024 8:30 अपराह्न

views 26

दिल्‍ली मेट्रो के लोक कल्‍याण मार्ग, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्‍टेशनों पर लगाये गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है

  दिल्‍ली मेट्रो के लोक कल्‍याण मार्ग, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्‍टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी पर आज दिन में लगाये गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है। इससे पहले सुरक्षा करणों से लोक कल्‍याण मार्ग, पटेल चौक के गेट नंबर तीन और केंद्रीय सचिवालय स्‍टेशन के गेट नंबर पांच से लोगों की आवाजाही ब...