राज्‍य समाचार

अप्रैल 1, 2024 7:35 अपराह्न

views 33

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहा

  राजधानी में आज मौसम साफ रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 31 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 18 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और तीस से चालीस ...

अप्रैल 1, 2024 6:03 अपराह्न

views 27

ओडिसा के केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल

  ओडिसा के केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। श्री मोहंती ने हाल ही में बीजू जनता दल से त्‍याग-पत्र दे दिया था।

मार्च 31, 2024 2:14 अपराह्न

views 28

अरुणाचल प्रदेश में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद भाजपा के दस विधायक निर्विरोध निर्वाचित घोषित

अरुणाचल प्रदेश में कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद भारतीय जनता पार्टी के 10 विधायकों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में 19 अप्रैल को होगा। वहीं, गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। यह...

मार्च 31, 2024 1:54 अपराह्न

views 23

भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया

  भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपनी नौवीं सूची जारी की।

मार्च 31, 2024 1:43 अपराह्न

views 28

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। महाराष्ट्र के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता घर से वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल...

मार्च 31, 2024 1:14 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर: जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 372 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

जम्मू-कश्मीर के जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तीन सौ 72 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी समेत अन्‍य संभावित खतरों को देखते हुए कल से यहां सुरक्षा बलों की तैनाती की जा...

मार्च 31, 2024 1:13 अपराह्न

views 32

जम्मू–कश्मीर: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान आपदा प्रबंध औऱ बचाव अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि पर्वतारोही बचाव दल सांबा जिले के नड़ क्षेत्र में सुरक्षित यात्रा की...

मार्च 31, 2024 2:09 अपराह्न

views 21

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। अनेक विपक्षी नेता रैली में भाग ले रहे हैं। पिछले वर्ष जून में पटना में गठबंधन की स्थापना के बाद से ...

मार्च 31, 2024 10:32 पूर्वाह्न

views 31

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश

  हिमाचल प्रदेश में कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले और मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश हुई। बर्फबारी के कारण प्रदेश की 172 सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ है। पर्यटक बर्फबारी का आनन्द लेने के साथ ही यातायात संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने दो से चार अप...

मार्च 31, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 25

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की छह सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 में से 25 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उ...