राज्‍य समाचार

मार्च 16, 2026 6:10 अपराह्न

views 35

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने आज त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन 23 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।   नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और ना...

मार्च 16, 2026 5:56 अपराह्न

views 35

निर्वाचन आयोग ने मनजीत सिंह को असम चुनाव के लिए नियुक्त किया विशेष पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग ने आज 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने बताया कि श्री सिंह को असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संचालन का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए समय-समय पर असम का दौरा करना होगा। आयोग ने कहा ...

मार्च 16, 2026 5:44 अपराह्न

views 29

झारखण्‍ड: पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद

झारखण्‍ड के चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र के पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद हो गया है। यह इंजन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला है। जंगल में महुआ चुनने गई कुछ महिलाओं ने इसे देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया...

मार्च 15, 2026 1:28 अपराह्न

views 54

चुनाव आयोग ने भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प के मामले में कोलकाता पुलिस से मांगी रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त से कल गिरीश पार्क में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान केंद्रीय बल के इस्तेमाल न किए जाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। यह झड़प तब हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली रैली में शामिल ह...

मार्च 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न

views 42

झारखंड पुलिस ने खूंटी में पीएलएफआई के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तजना नदी के पास छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध पिस्तौल, जिंद...

मार्च 15, 2026 8:08 पूर्वाह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर के उद्यानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली शुरू

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उद्यानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली का शुभारंभ किया है। यह कदम डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्यान प्रवेश टिकट खरीदने की प्रक्रिया को पर्यटकों के लिए सरल, पारदर्...

मार्च 13, 2026 1:17 अपराह्न

views 30

ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके की पूर्व कार्यवाहक महासचिव शशिकला नटराजन ने बनाई नई पार्टी

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी तथा ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके की पूर्व कार्यवाहक महासचिव शशिकला नटराजन ने अखिल भारतीय पुरची थलाइवर मक्कल मुन्नेत्र कड़गम नामक एक नई पार्टी शुरू की है। चेन्नई में आज पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए 71 वर्षीय शशिकला ने बताया कि पार्टी का प्रतीक नारि...

मार्च 9, 2026 1:59 अपराह्न

views 63

हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। गुजरात, राजस्थान और विदर्भ में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। अगले दो दिन के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम...

मार्च 8, 2026 2:05 अपराह्न

views 45

हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में महिला मैराथन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हरियाणा में कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में महिला मैराथन का आयोजन किया गया।  फरीदाबाद में इस अवसर पर विंटेज कार और बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रैली का उद्घाटन किया। रैली में कई दुर्लभ और आकर्षक विंटेज कार और ...

मार्च 8, 2026 1:42 अपराह्न

views 41

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महाराष्ट्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर आज राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू कर रहा है। 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए शुरू इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना और सर्विकल कैंसर की रोकथाम करना है।     इस अभियान के अंतर्गत, तीन महीने में 9 लाख 84 ...