राज्‍य समाचार

अप्रैल 16, 2024 9:07 अपराह्न

views 27

केरल के वायनाड में रोड शो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को लोगों की आवाज बताया

      कांग्रेस ने आज भारतीय जनता पार्टी पर बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की चिंताओं जैसे देश के वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।     केरल के वायनाड में रोड शो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को लोगों की आवाज बताया। उन्‍होंने भाजपा के घोषणापत्र को खोखला...

अप्रैल 16, 2024 8:58 अपराह्न

views 21

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने संभावना

      राजधानी में आज मौसम साफ रहा। आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्...

अप्रैल 16, 2024 8:17 अपराह्न

views 25

मणिपुर में भीतरी और दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात मतदान कर्मियों ने आज से अपने-अपने मतदान केन्‍द्रों पर जाना शुरू कर दिया है।

        मणिपुर में भीतरी और दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात मतदान कर्मियों ने आज से अपने-अपने मतदान केन्‍द्रों पर जाना शुरू कर दिया है।     हेंगलेप उपमंडल के मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों को आज चूडाचांदपुर के निर्वाचन अधिकारी ने रवाना किया। मणिपुर में दूर-दराज के इलाकों में तैनात अधिकांश मतदान कर...

अप्रैल 16, 2024 8:08 अपराह्न

views 22

राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई। 

    राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई जिसमें कुछ कम्‍प्‍यूटर और दस्‍तावेज नष्‍ट हो गए। अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्‍परता दिखाते हुए मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां भेजीं। मामूली आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया। 

अप्रैल 16, 2024 8:06 अपराह्न

views 15

हज यात्रा के लिए लद्दाख में तीन सौ 57 लोगों का आवेदन मंजूर किया गया है

       हज यात्रा के लिए लद्दाख में तीन सौ 57 लोगों का आवेदन मंजूर किया गया है। ये सभी करगिल में यात्रा से संब‍ंधित प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे हैं। लद्दाख की हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हजयात्रियों को सभी जरूरी जानकारी उपलब्‍ध कराना है। उन्‍...

अप्रैल 16, 2024 7:56 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए

      छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए हैं।

अप्रैल 16, 2024 7:49 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय परिसर में कल देर शाम “संविधान: विकसित भारत की राह करे आसान” विषय पर कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया

      दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय परिसर में कल देर शाम “संविधान: विकसित भारत की राह करे आसान” विषय पर कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विख्यात कवियों ने अपनी अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति के रंग जमाए। जाने माने कवि डॉ हरिओम पँवार ने अपनी कविता “मैं भारत का संविधान हूँ, लाल किले से बोल रहा ...

अप्रैल 16, 2024 7:45 अपराह्न

views 19

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए इस बार तीन उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

      नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए इस बार तीन उम्‍मीदवार मैदान में हैं। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी-एनडीपीपी ने डॉ चुम्बेन मुरी को टिकट दिया है। वे पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के साझा उम्मीदवार भी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश अध्‍यक्ष एस सुपोंगमेरेन जमीर को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। ...

अप्रैल 16, 2024 7:44 अपराह्न

views 22

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक आज शिवसेना-शिंदे गुट में शामिल हो गए

      राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक आज शिवसेना-शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में सादुलपुर के विधायक मनोज कुमार और धौलपुर जिले के बाड़ी से विधायक जसवंत सिंह गुर्जर शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे न...

अप्रैल 16, 2024 4:40 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश से चार  करोड़ 28 लाख रुपये मूल्‍य की नकदी और प्रलोभन सामग्रियां जब्‍त की गई हैं।  

    जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश से चार  करोड़ 28 लाख रुपये मूल्‍य की नकदी और प्रलोभन सामग्रियां जब्‍त की गई हैं। कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए देशव्‍यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।     आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि...