राज्‍य समाचार

अप्रैल 23, 2024 6:34 अपराह्न

views 16

दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग़ इलाक़े से 1400 लीटर शराब ज़ब्त की

दिल्ली पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को राजधानी के पंजाबी बाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ सौ से अधिक कार्टनों में लगभग 1400 लीटर शराब जब्त की है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने बताया...

अप्रैल 23, 2024 6:28 अपराह्न

views 24

सीबीआई ने दिल्ली-पुलिस के एक सिपाही को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई की टीम ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई को सिपाही के खिलाफ एक शिकायत मिली थी कि एक घर निर्माण की अनुमति देने के संबंध में सिपाही, शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। सीबीआई की टीम ने जाल ब...

अप्रैल 22, 2024 1:49 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह- देश में नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो अगले 2 साल में छत...

अप्रैल 22, 2024 1:17 अपराह्न

views 22

मणिपुर: दो जिलों के 11 मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से चल रहा है पुनर्मतदान

मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 37.54 प्रतिशत रहा।   मतदान अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 19 अप्रैल को इन 11 मतदान केंद्रों पर हिंसा, दंगा और बोगस मतदान दर्ज किया गया और प...

अप्रैल 22, 2024 1:16 अपराह्न

views 19

दिल्ली: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर काबू पाया गया, भाजपा ने आप पर लगाया वादा पूरा न करने का आरोप

दिल्‍ली अग्निशमन विभाग ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कल शाम को लगी आग पर काबू पा लिया है। वर्तमान में, साइट पर दोबारा आग न लगे इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। दिल्‍ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण ज्वलनशील गैसें थी। उन्‍होंने आगे बताया कि विभाग को कल शाम 6 बजे कॉ...

अप्रैल 22, 2024 1:38 अपराह्न

views 102

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया है। पीड़िता की गर्भावस्था लगभग 28वें सप्ताह में है। अदालत ने मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल के डीन को डॉक्टरों की एक टीम गठित करने को कहा है। इस पर आने वाले सभी खर्च और चिकित्सा...

अप्रैल 22, 2024 12:56 अपराह्न

views 22

गुजरात: लोकसभा चुनाव के लिए 328 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 328 उम्मीदवारों और विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी के कारण खारिज कर दिया गया। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार सुरेश पड़साला का भी नामांकन ...

अप्रैल 22, 2024 12:36 अपराह्न

views 18

असम: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन

असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में चार सीटों पर मतदान होगा। इन चार सीटों के लिए 52 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि कोकराझार के मौजूदा सांसद नाबा सरानिया सहित आठ उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। भाजपा तीसरे चरण में गुवाहा...

अप्रैल 22, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 24

केरल: कन्नूर पहुंची सुरक्षा बलों की टुकड़ियां, कांग्रेस ने मुख्‍य चुनाव अधिकारी से चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को डाक मतपत्र न मिलने की शिकायत की

  केरल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल से संबंधित केंद्रीय पुलिस बल राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले कन्‍नूर पहुंच गए हैं। इन बलों को कई स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। इनमें वे इलाके भी शामिल हैं जहां पहले माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस...

अप्रैल 22, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 19

केरल: चुनाव प्रचार में शामिल होंगे प्रमुख दलों के नेता, राहुल गांधी की जनसभाएं रद्द

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता जनरल वी.के. सिंह आज चाल्‍लकुडी में एक चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता हिमंत बिस्वा सरमा भी शाम को एक जनसभा में हिस्सा लेंगे। बाद में श्री सरमा एर्णाकुलम संसदीय क्षेत्र में एक रोड-शो भी करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला