राज्‍य समाचार

अप्रैल 25, 2024 8:15 अपराह्न

views 12

कर्नाटक में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्‍यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए

  निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्‍यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दो लाख 76 हजार दिव्‍यांग मतदाता हैं। शहरी क्षेत्रों में सक्षम मोबाइल एप्‍प के जरिए व्‍हील चेयर और परिवहन सुविधा बुक की जा सकती है। अब तक 756 दिव्‍यांग...

अप्रैल 25, 2024 8:14 अपराह्न

views 13

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इस सीट से 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए योग्य घोषित किया गया था, लेकिन उनमें से आठ ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

अप्रैल 25, 2024 8:04 अपराह्न

views 20

मणिपुर में कल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हुई 

मणिपुर में कल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। ईवीएम, वीवीपैट और सुरक्षा बलों के साथ मतदान कर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। आठ जिलों में फैले बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के तेरह विधानसभा क्षेत्रों में कल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुल चार ला...

अप्रैल 25, 2024 8:01 अपराह्न

views 10

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर कल होगा मतदान

  बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में कल मतदान होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 94 लाख मतदाता 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सीमांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों...

अप्रैल 25, 2024 7:53 अपराह्न

views 13

भिवानी-महेन्‍द्रगढ लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने कमांडर सुनील शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया

  बहुजन समाज पार्टी ने कमांडर सुनील शर्मा को भिवानी-महेन्‍द्रगढ लोकसभा सीट से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। हरियाणा, चंडीगढ और पंजाब पार्टी मामलों के प्रभारी श्री रनधीर सिंह बेनीवाल ने आज भिवानी में यह घोषणा की। कल पार्टी ने श्री पवन रंधावा को अम्‍बाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाए जाने की ...

अप्रैल 25, 2024 6:35 अपराह्न

views 11

बिहार के एक होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत, 15 लोग घायल

  बिहार में आज दोपहर पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी। पटना के पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग, होटल में रखे एलपीजी गैस सि...

अप्रैल 25, 2024 6:31 अपराह्न

views 12

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे

  राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 13 लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन लोकसभा ...

अप्रैल 25, 2024 7:56 अपराह्न

views 21

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के विचार का अपमान करने का आरोप लगाया

  भाजपा के वरिष्‍ठ नेता श्री मोदी ने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और उनके सामाजिक न्‍याय के विचार का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत कर रही है। उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक चुनाव रैली में श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी...

अप्रैल 25, 2024 6:21 अपराह्न

views 17

तेलंगाना: राज्य विधान परिषद के लिए उपचुनाव अगले महीने की 27 तारीख को होगा

  तेलंगाना में राज्य विधान परिषद के खम्मम - वारंगल - नलगोंडा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव अगले महीने की 27 तारीख को होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार दो मई को इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। नौ मई तक नामांकन दाखिल किये जा सकते हैं। पिछले वर्ष विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद विधान परिषद से विधायक...

अप्रैल 25, 2024 6:18 अपराह्न

views 2

जम्‍मू-कश्‍मीर: जम्‍मू निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हुई

   जम्‍मू-कश्‍मीर में जम्‍मू निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जम्‍मू के जिला मजिस्‍ट्रेट ने जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। राजौरी और पुंछ प्रशासन ने जिलों में मोबाइल फोन पर वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क - वीपीएन सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने सभी...