राज्‍य समाचार

अप्रैल 29, 2024 9:08 अपराह्न

views 23

हरियाणा में गुरूग्राम से भाजपा उम्‍मीदवार राव इन्‍दरजीत सिंह ने नामांकन पत्र भरा

  हरियाणा में गुरूग्राम से भाजपा उम्‍मीदवार राव इन्‍दरजीत सिंह ने आज नामांकन पत्र भरा। इस अवसर पर उनके साथ राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष जाखिर हुसैन और पुत्री आरती राव भी उपस्थित थे। पर्चा भरने के बाद श्री राव इन्‍दरजीत सिंह ने गुरूग्राम में जनसभा को संबोधित ...

अप्रैल 29, 2024 9:06 अपराह्न

views 17

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गरीबों के अधिकारों की रक्षा करन वाले देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाया। श्री गांधी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा ...

अप्रैल 29, 2024 8:49 अपराह्न

views 18

भाजपा के एक शिष्‍टमंडल ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

  भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्‍टमंडल ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दों को लेकर आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफोर्म पर डीप फेक वीडियो डा...

अप्रैल 29, 2024 8:43 अपराह्न

views 22

दिल्‍ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाक़ात की

दिल्‍ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने आज, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने मंत्री आतिशी से सरकार के कामकाज का जायज़ा लिया। मंत्री आतिशी ने बताया कि जेल में मुलाक़ात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने उनसे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की स्थिति और मोहल्ला क्लीनिकों ...

अप्रैल 29, 2024 5:32 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के जंगलों में आतंकियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी

  जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के जंगलों में आतंकियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान दूसरे दिन आज भी जारी है। चोचरू गाला हाइट्स के सुदूर पनारा गांव में कल तडके आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा गार्ड मारा गया। इसके बाद पुलिस, सेना और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने...

अप्रैल 29, 2024 4:53 अपराह्न

views 17

जम्‍मू-कश्‍मीर में रातभर विभिन्‍न जगहों पर तेज वर्षा के कारण हुए भूस्‍खलन से जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग को दिन भर वाहनों के लिए बंद रखा गया

  जम्‍मू-कश्‍मीर में रातभर विभिन्‍न जगहों पर तेज वर्षा के कारण हुए भूस्‍खलन से जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग आज दिन भर वाहनों के लिए बंद रखा गया है। कश्‍मीर को देश के अन्‍य भागों से जोडने वाला ये एकमात्र राष्‍ट्रीय राजमार्ग है। वर्षा जारी रहने से मरम्‍मत कार्य में बाधा आ रही है। यात्रियों ...

अप्रैल 29, 2024 1:46 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में एनडीआरएफ के साथ अग्निशमन और वन विभाग के कर्मी जंगल की आग को करेंगे नियंत्रित

उत्तराखंड में जंगल की आग से निपटने के लिए एनडीआरएफ कर्मियों के साथ अग्निशमन और वन विभागों के कर्मी प्रयास कर रहे हैं, जिससे गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में आग को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस कार्य में स्थानीय लोग भी अग्निशमन के प्रयासों में अपना सहयोग दे रहे हैं। नैनीताल जिले के महेश...

अप्रैल 29, 2024 1:38 अपराह्न

views 20

दिल्‍ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के थर्ड जेंडर विंग का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के थर्ड जेंडर विंग ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में राजधानी दिल्‍ली में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्‍व आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने किया। मीडिया से श्री पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में हार से भयभीत होने का आरोप लगाया और भार...

अप्रैल 29, 2024 1:36 अपराह्न

views 24

मध्य प्रदेशः इंदौर से कांग्रेस-उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया

मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापसी की औपचारिकताओं को पूरा किया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया साइट ...

अप्रैल 29, 2024 1:26 अपराह्न

views 18

कश्‍मीर घाटी के सोनमर्ग में हुई सड़क-दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 05 हुई

कश्‍मीर घाटी में गांदरबल जिले के सोनमर्ग में कल हुई त्रासदीपूर्ण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में गगनगीर के निकट हुई दुर्घटना के बाद गांदरबल के कुल्‍लन क्षेत्र में सिन्‍ध नाला से आज सुबह एक शव निकाला गया है। गगनगीर के निकट कल यात्रियों से भर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला