राज्‍य समाचार

मई 11, 2024 7:11 अपराह्न

views 12

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज शिवमोगा में जनसभा को संबोधित किया

कर्नाटक में आज कई स्‍टार प्रचारक प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज शिवमोगा में जनसभा को संबोधित किया। श्री खरगे ने आश्‍वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो वह गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी की भी संपत्ति पर कब्जा नहीं कर...

मई 2, 2024 7:33 अपराह्न

views 16

स्‍वीप पहल के तहत राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज उत्तर-पूर्वी जिले दिल्ली में मतदान दलों को प्रशिक्षण

दिल्‍ली निर्वाचन आयोग ने स्‍वीप पहल के तहत राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज उत्तर-पूर्वी जिले दिल्ली में मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा आयोग ने रोहिणी स्थित मेट्रो वॉक में स्वीप गतिविधियों और किराडी स्थित प्रेम नगर में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया। आयोग ...

मई 2, 2024 7:38 अपराह्न

views 13

राजधानी दिल्‍ली में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है

राजधानी दिल्‍ली में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सभी प्रत्‍याशी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्‍याशी कमलजीत सेहरावत ने अ...

मई 2, 2024 7:26 अपराह्न

views 14

दिल्ली विश्वविद्यालय 8 मई को राजधानी में 2.4 किलोमीटर लंबी “रन फॉर विकसित भारत” दौड़ का आयोजन कर रहा है

दिल्ली विश्वविद्यालय 8 मई को राजधानी में 2.4 किलोमीटर लंबी “रन फॉर विकसित भारत” दौड का आयोजन कर रहा है। विश्‍वविद्यालय ने बताया कि यह दौड़ सुबह 7 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से शुरु होगी और गेट नंबर 4 से होते हुए इसका समापन विश्वविद्यालय के खेल परिसर में होगा। इस दौड़ में विभिन्न कॉलेजों से करीब ...

मई 2, 2024 7:24 अपराह्न

views 16

दिल्ली महिला आयोग-डीसीडब्ल्यू की 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग-डीसीडब्ल्यू की 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आज आदेश दिया है। अपने आदेश में श्री सक्‍सेना ने आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति बिना उनकी मंजूरी के की गई थी। आदेश में कहा गया है कि आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीव...

मई 2, 2024 7:19 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के जवानों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रीगल पोस्ट पर कल रात एक घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के जवानों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रीगल पोस्ट पर कल रात एक घुसपैठिए को मार गिराया। घटनास्थल से घुसपैठिये का शव आज बरामद कर लिया गया है। बीएसएफ के महानिरीक्षक डी के बूरा ने आज सांबा जिले में एक अग्रिम चौकी का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि कल रा...

मई 2, 2024 6:04 अपराह्न

views 28

रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज में नामांकन दाखिल करने की कल आखिरी तारीख

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट के लिए दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज के लिए पार्टी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है और पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इस सीट से जीत हा...

मई 2, 2024 6:02 अपराह्न

views 18

भाजपा सरकार ने पूरे देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को करारा जवाब दिया है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। गुजरात के जूनागढ में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति में शामिल होने का भी आरोप लगाया और स्वतंत्रता के दशकों बाद तमिलनाडु के पास एक द्...

मई 2, 2024 5:52 अपराह्न

views 11

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए आज कई उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए आज कई उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सत्‍तारूढ एनडीए की तरफ से महाराष्‍ट्र की ढिढोरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की मौजूदा सांसद भारती पवार ने नामांकन पत्र भरा। नाशिक लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्‍मीदवार हेमंत गोडसे ने भी पर्चा दाखिल किया। उनके साथ...

मई 2, 2024 5:20 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के कई स्‍टार प्रचारक अपने-अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश में आज विभिन्‍न राजनीतिक दलों के कई स्‍टार प्रचारक अपने-अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। केन्‍द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज बरेली जिले में समाजवादी पार्टी की कडी आलोचना करते हुए कहा कि लोग इस बार अराजकता और भाई-भतीजावाद...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला