राज्‍य समाचार

मई 15, 2024 9:05 अपराह्न

views 14

राजस्‍थान में नीम का थाना के खेतड़ी में एक खान में फंसे हिन्‍दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारियों को आज सुबह सुरक्षित निकाल लिया गया

  राजस्‍थान में नीम का थाना के खेतडी में एक खान में फंसे हिन्‍दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारियों को आज सुबह सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में एक अधिकारी की मौत हो गई है। कल रात खान की लिफ्ट केबल टूटने से एक हजार आठ सौ 75 फिट नीचे 15 लोग फंस गये थे। हादसे में घायल आठ अधिकारियों को अस्‍...

मई 15, 2024 9:01 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में रोड शो किया

   प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में रोड शो किया। ये रोड शो मुंबई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत घाटकोपर इलाके में एल.बी.एस. मार्ग पर आयोजित किया गया था। यहां से भाजपा के मिहिर कोटेचा, शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट के संजय दीना पाटिल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ह...

मई 15, 2024 8:47 अपराह्न

views 13

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है

  कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सत्तारूढ़ दल द्वारा झूठे और छद्म मतदान को उजागर किया है। बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान हुआ था. इस मामले...

मई 15, 2024 8:30 अपराह्न

views 29

दिल्‍ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन शर्मा सहित कई अन्‍य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज दिल्‍ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन शर्मा, पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र शर्मा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा पर्यवेक्षक जय करण चौधरी सहित कई अन्‍य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामि...

मई 15, 2024 8:23 अपराह्न

views 9

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्‍य के लोगों को आश्वासन दिया है कि वे बिना किसी डर या दबाव के मताधिकार कर सकते हैं

   हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्‍य के लोगों को आश्वासन दिया है कि वे बिना किसी डर या दबाव के मताधिकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस 25 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। श्री कपूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव ...

मई 15, 2024 8:20 अपराह्न

views 19

भारतीय सेना के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    भाजपा के एक शिष्‍टमण्‍डल ने कांग्रेस और आइ.एन.डी.आई गठबंधन के नेताओं द्वारा आचार संहिता के कथित उल्‍लंघन के सिलसिले में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। इस शिष्‍टमण्‍डल में पार्टी नेता तथा केन्‍द्रीय मंत्री एस.जयशंकर, जी किशन रेड्डी और अर्जुनराम मेघवाल तथा राजीव चन्‍द्रशेखर शामिल थे। डॉक्‍टर जयशंकर ...

मई 15, 2024 8:05 अपराह्न

views 12

हरियाणा के फरीदाबाद में 25 मई को होने वाले चुनाव में तैनात चुनावकर्मी अपना मतदान 19 से 21 मई के बीच करेंगे

  हरियाणा के फरीदाबाद में 25 मई को होने वाले चुनाव में तैनात चुनावकर्मी अपना मतदान 19 से 21 मई के बीच करेंगे। यह सभी कर्मी जरूरी सेवा श्रेणी के तहत, चुनाव की तारीख से पहले अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे। फरीदाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आज एक प्रेस वक्‍तव्‍य में यह जानकारी दी है। ...

मई 15, 2024 7:58 अपराह्न

views 14

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना

   राजधानी में आज तेज धूप रहने से लोगों को काफी गर्मी महसूस हुई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 41 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 22  दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों...

मई 15, 2024 7:56 अपराह्न

views 11

उत्‍तर प्रदेश में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेताओं और स्‍टार प्रचारकों ने आज प्रचार किया

    उत्‍तर प्रदेश में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेताओं और स्‍टार प्रचारकों ने आज प्रचार किया। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने मोहनलालगंज सीट से पार्टी प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के समर्थन में प्रचार किया। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार देश के गरीब लोगों की चिन्‍ता ...

मई 15, 2024 7:43 अपराह्न

views 13

दिल्ली पुलिस ने नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राजधानी में  “से नो टू ड्रग्स” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू की

   दिल्ली पुलिस ने नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राजधानी में  "से नो टू ड्रग्स" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता 15 जून तक चलेगी, जिसका उद्देश्य "नशा मुक्त भारत" के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के...