राज्‍य समाचार

मई 23, 2024 6:05 अपराह्न

views 14

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेना ने स्थानीय लोगों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के तख्‍तसांग गोम्‍पा में सेना ने स्थानीय लोगों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजित किए गए। उत्सव की शुरुआत एक व्यापक चिकित्सा शिविर से हुई। यहां डॉक्‍टरों ने मरीजों को नि:शुल्‍क चिकित्सा जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। शिविर का उद्दे...

मई 23, 2024 8:50 अपराह्न

views 30

ठाणे के डोंबिवली में महाराष्‍ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में विस्‍फोट से दो महिलाओं सहित आठ श्रमिकों की मौत

ठाणे के डोंबिवली में महाराष्‍ट्र औद्योगिक विकास निगम-एमआईडीसी क्षेत्र में विस्‍फोट से दो महिलाओं सहित आठ श्रमिकों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की वित्‍तीय सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का ख...

मई 23, 2024 4:42 अपराह्न

views 9

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने महाराष्ट्र के उजानी जलाशय में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई नाव से सभी छह शव निकाल लिए

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने आज महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के उजानी जलाशय में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई नाव से सभी छह शव निकाल लिए हैं। इनमें तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं। मंगलवार  को दुर्घटना में एक व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया था। आपदा मोचन बल पिछले दो दिन से लापता लोगों की तलाश कर रहा था। एक अन्‍य घटना...

मई 23, 2024 4:40 अपराह्न

views 19

आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिये

आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को चार जून को होने वाली मतगणना के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज राज्य के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान श्री ...

मई 23, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 18

दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आख़िरी दिन, सभी दलों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत  

दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजनीतिक दल राजधानी में रोड-शो, जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव रविवार 25 मई को निर्धारित है। आज राजधानी में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कां...

मई 23, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज पंजाब के पटियाला में जनसभा को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज पंजाब के पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पोलो ग्राउंड में निर्धारित इस रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पटियाला से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत अधि...

मई 22, 2024 8:43 अपराह्न

views 12

ओडिशा में, छठे चरण में होने वाले मतदान के लिए छह लोकसभा सीट और 42 विधानसभा सीटों पर प्रचार जोरों पर

  ओडिशा में, छठे चरण में होने वाले मतदान के लिए छह लोकसभा सीट और 42 विधानसभा सीटों पर प्रचार जोरों पर है। विभिन्‍न पार्टियों के प्रमुख नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। संबलपुर, कयोंझर, ढेंकेनाल, पुरी, भुवनेश्‍वर और कटक लोकसभा सीट और इसके अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। केंद्रीय ...

मई 22, 2024 8:29 अपराह्न

views 14

केरल में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान

  मौसम विभाग ने केरल में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज पथनमथिट्टा और इडुक्‍की जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया। राज्‍य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया। कुछ जिलों में रात के समय यात्रा करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मछुआर...

मई 22, 2024 8:27 अपराह्न

views 17

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2010 के बाद से जारी किए गए अन्‍य पिछड़ा वर्ग – ओबीसी के सर्टिफिकेट रद्द

  कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2010 के बाद से जारी किए गए अन्‍य पिछडा वर्ग - ओबीसी के सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। न्‍यायमूर्ति तपोब्रता चक्रबर्ती और न्‍यायमूर्ति राजशेखर मंथा की पीठ ने यह आदेश दिया। इस आदेश से पांच लाख ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द हो जाएंगे। न्‍यायालय ने...

मई 22, 2024 8:18 अपराह्न

views 14

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना

  राजधानी में आज तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पडा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 43 दशमलव चार डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 30 दशमलव नौ डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन...