राज्‍य समाचार

मई 25, 2024 1:27 अपराह्न

views 36

तमिलनाडु: राज्य के मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने चक्रवात रेमल को देखते हुये दिए सभी जिला अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश

 तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने चक्रवात रेमल को देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। चेन्नई में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान बारिश होने की स्थिति में सभी जिलों में गाद निकालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़...

मई 25, 2024 1:12 अपराह्न

views 20

हरियाणा: भीषण गर्मी के बावजूद लोग बड़ी संख्या में कर रहे हैं मतदान 

हरियाणा में भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं, वरिष्‍ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। फरीदाबाद क्षेत्र में सवेरे 11 बजे तक 19 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार है, जबकि कांग्रेस ने महेन्‍द्र...

मई 25, 2024 1:11 अपराह्न

views 18

पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ खोले गये गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट 

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिख धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। गुरुद्वारे के कपाट खुलने के समय कई हजार श्रद्धालु वहां उपस्थित थे। हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षित...

मई 25, 2024 1:09 अपराह्न

views 22

चक्रवात रेमल के कारण चेन्नई और अंडमान के बीच एयर इंडिया की आज की सभी विमान सेवाएं रद्द     

चेन्नई और अंडमान के बीच एयर इंडिया की आज की सभी विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। एक बयान के अनुसार चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता, अंडमान और आंध्र प्रदेश से पोर्ट ब्लेयर के बीच विमान सेवाएं भी अगली घोषणा तक रद्द कर दी गई हैं। विमानों के रद्द होने के कारण कई यात्री चेन्नई हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

मई 24, 2024 9:10 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता नबाम अतुम के निधन पर शोक व्यक्त किया है  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता नबाम अतुम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि नबाम अतुम ने अपना जीवन अरुणाचल प्रदेश की अद्वितीय सांस्कृतिक पहचान को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया और अरुणाचल प्रदेश के स्वदेशी विश्वास और सांस्कृतिक समाज को मजबूत ...

मई 24, 2024 9:02 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय बिहार दौरे पर जाएंगे  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय बिहार दौरे पर जाएंगे। श्री मोदी पटना, रोहतास और बक्सर जिलों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  श्री मोदी कल पटना जिले में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगे। दूसरी चुनावी सभा रोहतास जिले के काराकाट लोकसभा क्षेत्र म...

मई 24, 2024 8:53 अपराह्न

views 16

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 41 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 35 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अ...

मई 24, 2024 8:51 अपराह्न

views 12

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी0 कृष्‍णमूर्ति ने कल होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले सभी योग्‍य मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में मतदान करने का आग्रह किया  

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी0 कृष्‍णमूर्ति ने कल होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले सभी योग्‍य मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में मतदान करने का आग्रह किया है। दिल्‍ली के चुनाव अधिकारी  ने मतदान की तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए आज नई दिल्‍ली के दो मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण किया।  पह...

मई 24, 2024 8:49 अपराह्न

views 11

झारखंड में कल होने वाले मतदान के लिए कुल 93 उम्‍मीदवार मैदान में  

झारखंड के चुनाव आयोग ने कल राज्‍य में चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए सभी आवश्‍यक तैयारियां कर ली हैं। झारखंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी के0 रविकुमार ने रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में मतदाताओं को अपने परिवार...

मई 24, 2024 8:46 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई गांवों में तलाशी अभियान  

जम्मू-कश्मीर में आज बेन-लालाचक क्षेत्र में 'संदिग्ध गतिविधि' की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एहतियात के तौर पर शुरू किए गए अभियान के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए थे। सुरक्षा ...