राज्‍य समाचार

मई 28, 2024 12:55 अपराह्न

views 16

चक्रवाती तूफान रेमल के कारण असम में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

चक्रवाती तूफान रेमल के कारण असम में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। चिरांग, गोआलपाड़ा, बक्‍सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकंडी और करीमगंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ढुबरी, दक्षिण सालमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तुमुलपुर, बारपेटा, नलबाड़ी, मोरीगांव, नागांव, होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग ...

मई 28, 2024 12:54 अपराह्न

views 19

पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत, बारिश और तेज हवाएं रुकीं

पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच, 24 परगना, कोलकाता और आसपास के जिलों में बारिश तथा तेज हवाएं रुक गई हैं। तूफान के प्रभाव से दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के तटीय इलाकों में एक बड़ा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। समुद्र का पानी तटीय इलाकों की क...

मई 28, 2024 12:51 अपराह्न

views 17

दिल्ली से वाराणसी जाने वाले एक विमान में बम की सूचना के बाद यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया

दिल्ली से वाराणसी जाने वाले एक विमान में आज बम होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक विमान में बम रखे होने की धमकी मिली थी।...

मई 28, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी जारी, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू में कल भीषण गर्मी जारी रही और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जम्मू में दिन का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा। इस मौसम में पहली बार 16 मई को जम्मू में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल...

मई 28, 2024 8:32 पूर्वाह्न

views 25

तेलंगाना: वारंगल-खम्मम-नलगोंडा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के उपचुनाव में हुआ 68.65 प्रतिशत मतदान

तेलंगाना के वारंगल-खम्मम-नलगोंडा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तेलंगाना विधान परिषद के उपचुनाव में कल लगभग 68.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कल शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने तक 12 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों के 605 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। उपचुनाव के लिए कुल 52 उम्...

मई 28, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 25

बिहार: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता आज करेंगे रैलियां और रोड शो

बिहार में सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान में तेजी आ गयी है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और ग्रैंड अलायंस तथा अन्य दलों के नेता अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ...

मई 28, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 23

झारखंड के दुमका हवाई अड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज झारखंड के दुमका हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम विजय संकल्प यात्रा का हिस्‍सा है। श्री मोदी दुमका संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीता सोरेन झ...

मई 28, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 24

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर और मिर्जापुर में प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की वाराणसी तथा बांसगांव में संयुक्त रैलियां

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और मिर्जापुर में प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव संयुक्‍त रूप से वाराणसी के मोहनसराय क्ष...

मई 27, 2024 9:15 अपराह्न

views 17

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किया

    महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95 दशमलव आठ एक रहा। जिसमें लड़कियों ने 97 दशमलव दो एक प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड दिया। वहीं, 94 दशमलव पांच छह प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कोंकण संभ...

मई 27, 2024 9:14 अपराह्न

views 15

देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ा

  देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने ...