राज्‍य समाचार

जून 11, 2024 12:31 अपराह्न

views 28

पुडुचेरी: जहरीली गैस लीक होने से तीन महिलाओं की मौत, दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुडुचेरी में औलगारेट विधानसभा क्षेत्र के पुधुनगर इलाके में आज घर के शौचालय से जहरीली गैस लीक होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। इस क्षेत्र में घर के शौचालय की पाइप लाइनें भूमिगत जल निकासी और सीवेज सिस्टम से जुड़ी हुई हैं। इस क्षेत्र के पास ही एक सीवेज ...

जून 11, 2024 12:27 अपराह्न

views 14

भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्‍होंने श्री अल थानी के द्वारा दी गई बधाई पर आभार भी व्‍यक्‍त किया।

जून 11, 2024 12:20 अपराह्न

views 5

जम्मू-कश्मीर: एनएच-44 पर नाशरी और बनिहाल के बीच मरम्मत कार्य के चलते आज रात बंद रहेगा यातायात

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर नाशरी और बनिहाल के बीच यातायात मरम्मत कार्य के कारण आज रात बंद रहेगा। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ जरूरी मरम्मत कार्य के कारण राजमार्ग पर आज शाम 6 बजे के बाद काजीगुंड से रामबन की ओर किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही की अनुमति...

जून 11, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 30

ओडिशा: विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में भाजपा की बैठक

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार कल कार्यभार ग्रहण करेगी।   हाल ही में हुए चुनाव में ...

जून 10, 2024 8:10 अपराह्न

views 15

चक्रवात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री स्तरीय टीम मणिपुर पहुंची

पिछले महीने राज्य में आए चक्रवात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री स्तरीय टीम मणिपुर पहुंची। 5 मई को मणिपुर के कई हिस्सों में भीषण ओलावृष्टि हुई थी। जिससे घरों, वाहनों और फसलों को भारी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए टीम ने आज थौबल में विभिन्न स्...

जून 10, 2024 9:06 अपराह्न

views 17

सिक्किम: प्रेम सिंह तमांग ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  

सिक्किम  में, प्रेम सिंह तमांग ने 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने श्री तमांग और उनके 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।   आज शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में सोनम लामा, अरुणकुमार उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम...

जून 10, 2024 6:42 अपराह्न

views 19

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की तटीय सड़क के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मरीन ड्राइव से हाजी अली तक मुंबई की तटीय सड़क के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि धर्मवीर स्वराज रक्षक छत्रपति संभाजी मुंबई कोस्टल रोड की उत्तर की ओर जाने वाली सड़क को मंगलवार से यातायात के लिए खोल दिया जाएग...

जून 10, 2024 5:22 अपराह्न

views 18

बेंगलुरु की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में निलंबित जेडी (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना  को न्यायिक हिरासत में भेजा

बेंगलुरु की एक अदालत ने आज यौन उत्पीड़न मामले में निलंबित जनता दल (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल द्वारा हिरासत बढाने की मांग नहीं करने के बाद अतिरिक्त सिटी सिविल और सत्र न्यायाधीश ने आदेश जारी किया। प्रज्वल को 30 मई को बेंगलु...

जून 10, 2024 5:18 अपराह्न

views 17

मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, हमले में एक पुलिसकर्मी घायल 

मणिपुर के जिरीबाम में, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा दल पर कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया। यह हमला राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 37 पर कोटलेन सिनम गांव के पास हुआ। हालांकि, मुख्‍यमंत्री इस दल के साथ नहीं थे।   पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में एक पुलिसकर्...

जून 10, 2024 5:17 अपराह्न

views 23

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  “अनुचित” प्रयास करार दिया

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए "अनुचित" प्रयास करार दिया है। इस हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हुए हैं। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद उप-राज्‍यपाल ने कहा कि ऐसे प्रयासों से सख्ती से...