राज्‍य समाचार

जून 9, 2024 8:34 अपराह्न

views 17

दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को और आगे बढ़ा

  मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को मुंबई और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों, मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों और उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के अनुसार, मानसून दो दिन पहले ही मुंबई में आगे बढ चुका है जबकि इसके वहां 11 जून को पहुंचने की संभावना थ...

जून 9, 2024 8:29 अपराह्न

views 17

राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम एक इमारत में आग लग गई

  राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम को एक इमारत में आग लग गई। यह आग लगने की घटना कनॉट प्लेस के एम ब्लॉक स्थित गेम जोन के मिस्ट्री रूम में हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने यह जानकारी देते हुये बताया कि आग लगने की ...

जून 9, 2024 7:20 अपराह्न

views 15

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

  राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री बढ़कर 42 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्‍य के स्‍तर 27 दशमलव चार  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के दौरान ...

जून 9, 2024 7:18 अपराह्न

views 12

दिल्ली के डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज कराने बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी

  डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल (आरएमएल) में इलाज कराने आने वाले बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी लगाई जायेगी। यहां वृद्धावस्‍था से जुडी सभी तरह की बीमारी का इलाज होगा। इसमें दिल्‍ली के अलावा अन्‍य राज्‍यों से आने वाले बुजुर्गो को भी फायदा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य विभा...

जून 9, 2024 7:13 अपराह्न

views 15

आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है

  आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है। जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्‍क पंद्रह हजार रूपये जमा करा रखे है वह 13 जून तक एक हजार रूपये काउंसलिंग भागीदारी शुल्‍क के साथ जमा करा सकते है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के आवेदक 14 जून तक अपने दस्‍तावेजों क...

जून 9, 2024 7:08 अपराह्न

views 17

दिल्ली में दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

  दिल्‍ली यातायात पुलिस ने इस साल दोषपूर्ण नंबर प्‍लेट वाले वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस साल अब तक दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्ष 2023 में चार हजार से ज्‍यादा उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। दिल्‍ली ...

जून 9, 2024 5:14 अपराह्न

views 12

केरल में, अगले चार दिनों तक तेज हवा और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान

  केरल में, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज हवा और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दस जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में समुद...

जून 9, 2024 5:09 अपराह्न

views 12

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों और मुंबई सहित महाराष्ट्र में आगे बढ़ गया है

  दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों और मुंबई सहित महाराष्ट्र में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कल तक दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभा...

जून 9, 2024 5:02 अपराह्न

views 17

मणिपुर के अशांत जिरिबाम जिले में स्थिति पर काबू पाने के लिए लगाया गया कर्फ्यू आज भी जारी है

  मणिपुर के अशांत जिरिबाम जिले में स्थिति पर काबू पाने के लिए लगाया गया कर्फ्यू आज भी जारी है। जिले में तैनात अतिरिक्‍त सुरक्षाबलों ने गश्‍त तेज कर दी है और वे विभिन्‍न समुदायों के बीच किसी भी तरह की झडप रोकने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जांच-पडताल कर रहे हैं। मणिपुर के सीमावर्ती जिरिबाम कस्‍...

जून 9, 2024 1:51 अपराह्न

views 10

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है। सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा सरकार ने मुंडका नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है।   उन्होंने कहा कि श्री सक्सेना केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं और उनसे मामले में हस्...