राज्‍य समाचार

मई 17, 2024 8:47 पूर्वाह्न मई 17, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 7

महाराष्‍ट्र: मुंबई में आज आईएनडीआई गठबंधन की रैली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता रहेंगे मौजूद

महाराष्‍ट्र में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आज आईएनडीआई गठबंधन एक रैली करेगा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और गठबंधन के अन्य नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।  

मई 17, 2024 8:23 पूर्वाह्न मई 17, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 9

तेलंगाना: हैदराबाद में बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, राज्य के 15 जिलों में गरज और बिजली के साथ तेज हवा चलने की आशंका

हैदराबाद शहर और कुछ बाहरी क्षेत्रों में कल हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सिकंदराबाद, खैरताबाद, बेगमपेट, कुकटपल्ली, अमीरपेट और कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। खैरताबाद में 93.3 और शेखपेट में 87 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। बारिश को ध्‍यान में रखते हुए मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ...

मई 17, 2024 1:32 अपराह्न मई 17, 2024 1:32 अपराह्न

views 10

मौसम: उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में अगले चार दिन भीषण गर्मी का अनुमान, पंजाब सहित हरियाणा, दिल्‍ली और राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में 20 मई तक गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में अगले चार दिन भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली और पश्चिमी राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बीस मई तक भीषण गर्मी रह सकती है। पूर्वी और मध्‍य भारत में भी कल तक भीषण गर्मी बनी रहेगी।  मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने की 23 तारीख तक...

मई 17, 2024 8:12 पूर्वाह्न मई 17, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 9

केरल: आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने छह जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। आज छह जिलों पथनमथिट्टा, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कल से सोमवार तक दक्षिण केरल तट और ल...

मई 17, 2024 7:37 पूर्वाह्न मई 17, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 9

पंजाब: भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक जून से घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

पंजाब में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।   

मई 16, 2024 1:37 अपराह्न मई 16, 2024 1:37 अपराह्न

views 6

ओडिशा: चुनावी हिंसा में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा सात घायल, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया

ओडिशा के गंजम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना कल रात अस्का संसदीय क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। घायलों का सरकारी अस्पत...

मई 16, 2024 12:53 अपराह्न मई 16, 2024 12:53 अपराह्न

views 7

पंजाब: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से राज्य में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे शाम 6 बजे अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ रोड शो करेंगे। वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने भी जायेंगे।

मई 16, 2024 11:49 पूर्वाह्न मई 16, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 6

केरल: मौसम विभाग ने अगले पांच दिन राज्य में व्यापक वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया, नौ जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक केरल में व्यापक वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य के नौ जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे आज दक्षिणी केरल में समुद्र तटों से दूर रहें।

मई 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न मई 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 6

दिल्ली: सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों से मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और दिल्ली के सांसद उम्मीदवारों ने चुनाव-प्रचार अभियान के तहत आज सुबह की सैर पर निकले लोगों से बातचीत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशवपुरम के हटोदा राम पार्क में जनसंपर्क किया और प्रचार पोस्टर वितरित किए। उत्तर पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्...

मई 16, 2024 10:58 पूर्वाह्न मई 16, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 7

ओडिशा: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर, सभी दलों के शीर्ष नेता प्रचार अभियान में जुटे

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के शीर्ष नेता, प्रचार अभियान में जुट गये हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। वे सुंदरगढ़ और बरगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दो चुनाव...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला