राज्‍य समाचार

जून 19, 2024 8:50 अपराह्न

views 20

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में जल संकट बरकरार  

  दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में आज भी जल संकट बरकरार रहा। राजधानी के वसंत विहार, गीता कॉलोनी, ओखला, ईस्ट पटेल नगर, नेहरू विहार, लुटियंस दिल्‍ली, बवाना, नरेला, आनंद पर्वत, दिलशाद गार्डन, संगम विहार, करावल नगर और पंजाबी बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी रही। इस बीच इस मुद्द...

जून 19, 2024 8:19 अपराह्न

views 21

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गर्मी की स्थिति और केंद्र सरकार के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की

  देश के विभिन्‍न भागों में लू की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में लू के मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्‍होंने केंद्र सरकार के अस्पतालों में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष इकाई बनाने का निर्देश दिया है। उन्‍हों...

जून 19, 2024 6:02 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी वहां एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कल श्रीनगर में "युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना" कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री मोद...

जून 19, 2024 5:43 अपराह्न

views 13

दिल्‍ली की एक अदालत ने धन शोधन के मामले में सीएम अ‍रविंद केजरीवाल और विनोद चौहान की न्‍यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ाई 

  दिल्‍ली की एक अदालत ने दिल्‍ली आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन के मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपी विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढाई। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को आज तिहाड़ जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्‍यायालय में पेश कि...

जून 19, 2024 5:17 अपराह्न

views 16

गुजरात में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई    

  गुजरात में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। गुजरात वर्ष 2006 में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य था।   स्वास्थ्य विभाग में महामारी मामलों के उप-निदेशक डॉक्‍टर जयेश कतीरा ने आकाशवाणी को बताया कि यह...

जून 19, 2024 2:05 अपराह्न

views 19

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जोरों पर, आज पूरा हो सकता है पर्यटकों को निकालने का कार्य

  सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं की बहाली का कार्य पूरे जोरों पर है। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग के प्रभावित इलाकों में फंसे करीब 1300 पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंगन के जिलाधिकारी हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी स...

जून 19, 2024 1:56 अपराह्न

views 30

असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

  असम के करीमगंज जिले में कल रात भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना बदरपुर थाने के गेनचोरा गांव में हुई। विभिन्न एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 3 घंटे के अभियान के बाद सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए।

जून 19, 2024 12:51 अपराह्न

views 25

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 10 दिवसीय योगोत्सव का आयोजन कर रहा है कर्नाटक आयुष विभाग

  कर्नाटक आयुष विभाग योगोत्सव का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योगोत्सव में स्काउट्स और गाइड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बेंगलुरु अपार्टमेंट मालिक एसोसिएशन की 10 दिवसीय गतिविधियां शामिल हैं। योग उत्सव 10 जून को शुरू हुआ और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समाप्त होगा।   

जून 19, 2024 12:25 अपराह्न

views 4

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

  असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड...

जून 19, 2024 12:24 अपराह्न

views 21

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, एनएच-415 का एक हिस्सा बह जाने से यातायात प्रभावित

  अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी कामेंग, पापुम पारे और निचली दिबांग घाटी जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कार्सिंगसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से एनएच-415 का एक हिस्सा बह गया है, जिससे राजमार्ग क...