राज्‍य समाचार

जुलाई 27, 2024 8:21 अपराह्न

views 15

राजधानी में आज ज्‍यादातर इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई

      राजधानी में आज ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 28  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर...

जुलाई 27, 2024 8:20 अपराह्न

views 16

दिल्ली में टमाटर की खुदरा बिक्री को 60 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा

      ग्राहको को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ- एनसीसीएफ ने टमाटर की खुदरा बिक्री को 60 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 29 जुलाई से दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर होगी। एनसीसीएफ ने बताया कि कृषि भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी, हौज ख...

जुलाई 27, 2024 8:16 अपराह्न

views 13

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रभारी प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रभारी प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने श्री झा के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्री सचदेवा ने कहा है कि श्री झा कुशल राजनेता और संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि एक उच्च कोटि के पत्रकार और...

जुलाई 27, 2024 8:15 अपराह्न

views 18

नमो भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आरआरटीएस कनेक्ट ऐप अपडेट

      नमो भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम-आरआरटीएस कनेक्ट ऐप को अपडेट किया है। इस ऐप में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई अन्य नए फीचर भी जोड़े गए हैं। इसके माध्‍यम से यात्री टिकट बुक क...

जुलाई 27, 2024 8:14 अपराह्न

views 17

आज उप-राष्ट्रपति ने अपनी मां केसरी देवी के सम्मान में एक पौधा लगाया

      दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा पौधारोपण करने पर उनका आभार व्यक्त किया। दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एएसआईटीए पार्क में आज उप-राष्ट्रपति ने अपनी मां केसरी देवी के सम्मान में एक पौधा लगाया। गौरतलब है कि प्रधानमं...

जुलाई 27, 2024 8:13 अपराह्न

views 15

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

      दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री असीम गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और वंचित लोगों को सम्मानित किया गया। श्री गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते...

जुलाई 27, 2024 8:12 अपराह्न

views 31

नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक चल रही है

      नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद हैं। यह ...

जुलाई 27, 2024 6:18 अपराह्न

views 11

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

      भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्वास्थ जांच शिविर भी लगाया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने डॉ. कलाम की तस्...

जुलाई 27, 2024 6:17 अपराह्न

views 18

महाराष्‍ट्र में आज सुबह नवी मुम्‍बई के बेलापुर क्षेत्र में एक दो मंजिला भवन गिर जाने के बाद कम से कम तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई

      महाराष्‍ट्र में आज सुबह नवी मुम्‍बई के बेलापुर क्षेत्र में एक दो मंजिला भवन गिर जाने के बाद कम से कम तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और दो लोग घायल हो गए। नवी मुम्‍बई नगर-निगम आयुक्‍त कैलाश शिंदे ने कहा कि पुलिस और सरकारी अधिकारियों के साथ राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ ने राहत और बचाव अभियान चला...

जुलाई 27, 2024 6:11 अपराह्न

views 18

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को शिकायतकर्ता से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

        केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के द्वारका सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन के एक सहायक उप-निरीक्षक-एएसआई को शिकायतकर्ता से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के आरोपी सहायक उप-निरीक्षक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने बताया कि आरोपी एएसआई ने...