राज्‍य समाचार

जुलाई 15, 2024 8:59 अपराह्न जुलाई 15, 2024 8:59 अपराह्न

views 1

केंद्रीय मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने नागालैंड की जलमार्ग क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कई बड़ी घोषणाएं की

        केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने नागालैंड की जलमार्ग क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने आज नागालैंड के चुमौकेदिमा में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मेलन में ये घोषणाएं की।       सम्मेलन में नगालैंड के ...

जुलाई 15, 2024 7:54 अपराह्न जुलाई 15, 2024 7:54 अपराह्न

views 1

छत्तीसगढ़ : पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया

      छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन माओवादियों पर पुलिस पर गोलीबारी, हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोट, डकैती और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। इन बारह माओवादियों मे...

जुलाई 15, 2024 7:53 अपराह्न जुलाई 15, 2024 7:53 अपराह्न

views 2

दिल्ली हाई कोर्ट सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर 7 अगस्त को सुनवाई करेगा

    दिल्ली उच्च न्यायालय धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय - ईडी की याचिका पर सात अगस्त को सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय ने श्री केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा रखी है। श्री केजरीवाल के वकील ने न्यायमूर्ति नी...

जुलाई 15, 2024 4:31 अपराह्न जुलाई 15, 2024 4:31 अपराह्न

views 1

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज       विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज ओडिशा के पुरी में आयोजित की जा रही है। यह भगवान जगन्‍नाथ, उनके बडे भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा तथा भगवान सुदाशन का वापस जाने का महोत्सव है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुरी में एकत्र हैं। बहुड़ा यात्रा के...

जुलाई 15, 2024 4:28 अपराह्न जुलाई 15, 2024 4:28 अपराह्न

views 1

बीजेपी ने दिल्ली में बिजली की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रदर्शन किया

बीजेपी ने दिल्ली में बिजली की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रदर्शन किया   भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रदर्शन किया। हाल ही में बिजली वितरण कंपनियों ने दिल्‍ली में बिजली खरीद समायोजन शुल्क को 6.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत कर दिया था। भाजपा नेताओं ने आज दिल...

जुलाई 15, 2024 2:05 अपराह्न जुलाई 15, 2024 2:05 अपराह्न

views 19

रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखावटी-विन्हेरे खंड के बीच भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई कोंकण में रेल सेवाएं 

रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखावटी-विन्हेरे खंड के बीच भूस्खलन के कारण कोंकण में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यह घटना कल शाम की है। इस कारण लोकमान्य तिलक तिरुवनंतपुरम सेंट्रल "नेत्रावती" एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।   पांच अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिय...

जुलाई 15, 2024 1:44 अपराह्न जुलाई 15, 2024 1:44 अपराह्न

views 9

दक्षिण गुजरात के सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में हुई मूसलाधार वर्षा, राज्‍य में अब तक दर्ज की गई 29.48 प्रतिशत बारिश 

  दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों विशेषकर सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में आज मूसलाधार वर्षा हुई। पिछले दो घंटों के दौरान सूरत के उमरपाडा में करीब 10 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। गरूदेश्‍वर, टीकलवाडा, नतरंग क्षेत्रों में भी आज सुबह तेज वर्षा हुई। राज्‍य में अब तक इस मौसम में 29.48 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। स...

जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न

views 16

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।  श्री शाह ने इन राज्यों में बढ़े हुए जलस्तर के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

जुलाई 15, 2024 1:35 अपराह्न जुलाई 15, 2024 1:35 अपराह्न

views 14

गुजरात:  आणंद के निकट अहमदाबाद-वड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत  

  गुजरात में आणंद के निकट अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर आज सवेरे एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गये। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक चिकोरा गांव के निकट एक बस से टकरा गया। बस का एक टायर फट जाने के कारण यह सड़क किनारे खड़ी बस से टक...

जुलाई 15, 2024 11:52 पूर्वाह्न जुलाई 15, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 12

महाराष्‍ट्र:  राज्य सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारों और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारोंं और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया है। इस संबंध में कल महाराष्‍ट्र के सामाजिक न्याय विभाग ने सरकारी आदेश जारी किया। इस निगम का मुख्यालय पंढरपुर में होगा।     प्रत्येक वर्ष किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी...