राज्‍य समाचार

नवम्बर 28, 2025 10:12 पूर्वाह्न

views 53

मौसम विभाग ने पंजाब में शीत लहर की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज पंजाब में शीत लहर की संभावना व्यक्त की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ भागों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारइक्काल में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी तेज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्...

नवम्बर 28, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 103

छत्तीसगढ़: पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 60वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन आज से शुरू होगा

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 60वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 नवंबर को इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

नवम्बर 28, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 72

तेलंगाना: राज्य चुनाव आयोग ने लोगों की शिकायतों के लिए शुरू किया शिकायत मॉड्यूल

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में ग्राम पंचायत चुनावों के बीच लोगों की शिकायतों के लिए एक शिकायत मॉड्यूल शुरू किया है। यह मॉड्यूल, आयोग की वेबसाइट, www.tsec.gov.in पर उपलब्ध है। शिकायत दर्ज कराने से पहले पंजीकरण कराना आवश्‍यक है।   राज्‍य में 12 हजार 278 ग्राम पंचायतों और 1 लाख 12 हजार वार...

नवम्बर 28, 2025 7:32 पूर्वाह्न

views 157

शनिवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। तीन दिन का यह सम्‍मेलन आज से रायपुर में शुरू होगा।   इ...

नवम्बर 28, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 173

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज लखनऊ दौरा, दो कार्यक्रमों में लेंगी भाग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्‍ट्रपति, दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु, ब्रह्माकुमारीज़ की वर्ष 2025-26 की वार्षिक थीम, विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी। ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव, डॉ. मृत्युंजय ने बताय...

नवम्बर 27, 2025 10:06 अपराह्न

views 61

केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई प्रसारण सेवा और मालवी बोली में बुलेटिन का शुभारंभ

  मध्य प्रदेश में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्‍त रूप से नई प्रसारण सेवा और मालवी बोली में बुलेटिन का शुभारंभ किया। इस मौके पर आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में नए बने आकाशवाणी केन्‍द...

नवम्बर 27, 2025 6:20 अपराह्न

views 98

चक्रवात दित्वाह को लेकर तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभावना

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में और उससे सटे श्रीलंका तट पर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान दित्वाह में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 700 किलोमीटर और पुद्दुचेरी से दक्षिण पूर्व में 610 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।   तूफान के कारण आज से अगले 24 घंटो...

नवम्बर 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 44

संविधान दिवस के अवसर पर जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने दी लोगों को बधाई

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और देश के संस्थापक कागजात में शामिल मूल्यों और दृष्टिकोण पर बल दिया। हमारे संवाददाता ने बताया कि उपराज्‍यपाल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में सभी को “संविधान दिवस पर बधाई दी। श्री सिन्‍हा ने संविधान में शामिल न्याय और समा...

नवम्बर 26, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 1.6K

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने किया पंचायत चुनावों का कार्यक्रम जारी, तीन चरणों में होगा चुनाव

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने 11, 14 और 17 दिसंबर को तीन चरण में होने वाले पंचायत चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर चरण के लिए मतदान वाले दिन ही वोटों की गिनती होगी। मतदान बिना पार्टी के आधार पर होगा। कल शाम संवाददाता सम्‍मेलन में राज्य चुनाव आयुक्‍त रानी कुमुदिनी ने बताया कि बिना पार्टी के आध...

नवम्बर 26, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 78

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय गेम्स के तीसरे दिन 12 पदक स्पर्धाएं होंगी आयोजित

राजस्थान में चल रहे खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय गेम्स के तीसरे दिन कुल 12 पदक स्पर्धाएँ निर्धारित हैं। इनमें तैराकी में सबसे अधिक सात पदक स्पर्धाएँ शामिल हैं। कर्नाटक के जैन विश्वविद्यालय के एथलीटों ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे जैन विश्वविद्यालय आठ स्वर्ण और दो रजत सहित 14 पदकों के साथ प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला