राज्‍य समाचार

सितम्बर 6, 2024 6:57 अपराह्न

views 15

आकाशवाणी-आइजोल के कर्मचारियों ने ‘मां के लिए पौधा’ अभियान के हिस्से के रूप में आकाशवाणी-परिसर में पेड़ लगाए

मिजोरम में, आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने आज एक पेड़ मां के नाम - 'मां के लिए पौधा' अभियान के हिस्से के रूप में आकाशवाणी परिसर में पेड़ लगाए।     आकाशवाणी के निदेशक डी आर लालरोपुइया ने पौधे लगाकर केंद्र सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया। यह अभियान मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत किया...

सितम्बर 6, 2024 5:46 अपराह्न

views 17

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्‍प-पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी दो दिन की जम्‍मू यात्रा के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संकल्‍प पत्र जारी किया। इसी के साथ पार्टी का चुनाव अभियान आज से शुरू हो गया है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत की आजादी से लेकर अब तक जम्‍मू-कश्‍म...

सितम्बर 6, 2024 5:44 अपराह्न

views 14

आंध्र प्रदेशः मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के लिए हवाई-सर्वेक्षण किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बुडामेरु तटबंध में दरार की जांच की और कोलेरु झील में नदी के प्रवाह का पता लगाया।   इस दौरान श्री नायडू उन क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जहां बुडामेरु नदी को ...

सितम्बर 6, 2024 5:33 अपराह्न

views 14

आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वी नौसेना कमान के नेतृत्‍व में राहत और बचाव-कार्य जारी

पूर्वी नौसेना कमान के नेतृत्‍व में भारतीय नौसेना आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। नौसेना के हेलीकाप्‍टर बाढ में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री के पैकेट, औषधियों और पानी के बोतल उपलब्‍ध करा रहे हैं।     बाढ राहत दल बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्‍था...

सितम्बर 6, 2024 5:28 अपराह्न

views 19

भाजपा में शामिल हुए बीजू जनता दल के पूर्व राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार

बीजू जनता दल के पूर्व राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार आज भाजपा में शामिल हो गए। श्री सुजीत  नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी महासचिव अरुण सिंह और अन्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।      इससे पहले सुजीत कुमार ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया ...

सितम्बर 6, 2024 5:25 अपराह्न

views 17

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में हुए शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और दीपक बावरिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर, सुश्री फोगाट ने कहा कि वह कांग्रेस में इसलिए शामिल हुई हैं क्योंकि पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी ह...

सितम्बर 6, 2024 5:25 अपराह्न

views 25

भाजपा ने कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में आज कहा कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने उन्हें धन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी की पेशकश ठुकरा द...

सितम्बर 6, 2024 2:03 अपराह्न

views 25

आम आदमी पार्टी विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हो गए। वे पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल, दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

सितम्बर 6, 2024 1:58 अपराह्न

views 11

केरल: दस दिन के ओणम उत्सव की अथाचामयम जुलूस के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

केरल में, दस दिन के ओणम उत्सव की आज कोच्चि के पास त्रिपुनिथुरा में अथाचामयम जुलूस के साथ रंगारंग शुरुआत हुई।   हर वर्ष अथम दिवस पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक परेड, ओणम त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। इसमें राज्य के पारंपरिक कला रूपों और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को पूरी महिमा और भव्यता के साथ प्...

सितम्बर 6, 2024 1:54 अपराह्न

views 16

बीजू जनता दलसे सांसद सुजीत कुमार ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

बीजू जनता दल (बीजेडी) से सांसद सुजीत कुमार ने आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने उनका त्‍यागपत्र स्वीकार कर लिया है।   इस बीच, बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 'पार्टी विरोधी' गतिविधियों के लिए सुजीत कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला