राज्‍य समाचार

सितम्बर 4, 2024 1:56 अपराह्न

views 91

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उदगीर लातूर जिले में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन और लोकार्पण किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   इस अवसर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ...

सितम्बर 4, 2024 1:58 अपराह्न

views 12

नागालैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भूस्खलन में छह लोगों की मौत

नागालैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई और राजधानी कोहिमा राज्य के वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर से कट गई। कल रात हुई भारी बारिश के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा भी पूरी तरह बह गया। आकाशवाणी समाचार कोहिमा से बात करते हुए चूमुकेदिमा के उपायुक्त पोलन जॉन ने कहा कि लापता लोगों क...

सितम्बर 4, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के उपराज्यपाल को किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग और वैधानिक निकाय के गठन का अधिकार दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग और वैधानिक निकाय के गठन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अधिकार दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना संविधान के अनुच्छेद- 239 के अनुसरण...

सितम्बर 4, 2024 9:35 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल शाम हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, मॉरीशस और सीरिया की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हैदराबाद क...

सितम्बर 4, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 14

तेलंगाना में बारिश रुकने से कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम हुआ, राहत अभियान में आई तेजी

तेलंगाना में बारिश रुकने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी कम हो गया है और राहत अभियान में तेजी आ गई है। इससे खम्मम, महबुबाबाद और सूर्यापेट जिलों में सबसे अधिक वर्षा प्रभावित इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बीच, सिद्दीपेट और निजामाबाद के कुछ इलाकों में कल भारी वर्षा हुई। सिद्...

सितम्बर 4, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना सरकार ने राज्य शिक्षा आयोग का गठन किया

  तेलंगाना सरकार ने राज्य शिक्षा आयोग का गठन कर लिया है। इस आशय का एक आदेश कल जारी किया गया। यह पहल राज्‍य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर विशेषकर विद्यार्थियों के गिरते प्रदर्शन और मौजूदा बाजार की मांगों के लिए अपर्याप्‍त तैयारी के संदर्भ में सरकार की वचनबद्धता के रूप में की गई है। नवगठित शि...

सितम्बर 4, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 10

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा से बाढ़ राहत कार्यों में आई बाधा

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और एनटीआर तथा गुंटूर के कई हिस्सों में आज तड़के भारी वर्षा हुई जिससे बाढ़ राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। विजयवाड़ा में सिंह नगर और बुडामेरु नहर के किनारे के क्षेत्रों में राहत अभियान जारी है। अभियान के तहत ड्रोन और मोटर बोट का उपयोग करके भोजन और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध क...

सितम्बर 4, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 15

उत्तर प्रदेश सरकार ने तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए हैं। पीलीभीत जिले में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना ने ये जानकारी दी। वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरों की मदद से छह में से चार भेड़ियों को पकड़ने में सफ...

सितम्बर 4, 2024 7:46 पूर्वाह्न

views 13

वाराणसी में शुरू की गई ‘लैब मित्र’ पहल को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले साल शुरू की गई 'लैब मित्र' नामक पहल को कल मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2024 में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रशासनिक सुधारों और ई-गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहल के लिए दिया गया। 

सितम्बर 4, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति उदयगिरि कॉलेज मैदान में '...