राज्‍य समाचार

सितम्बर 23, 2024 10:02 अपराह्न

views 27

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अम्बाला में एक रैली को संबोधित किया  

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आज अम्बाला में एक रैली को संबोधित किया। सांसद और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा समर्थित अंबाला छावनी से प्रत्याशी परविंदर परी और नारायणगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी इस रैली में शामिल नहीं हुए। अपने सं...

सितम्बर 23, 2024 9:56 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अत्यधिक तेज वर्षा की संभावना जताई

  मौसम विभाग ने कल तक तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर और अगले दो दिनों के दौरान कोंकण तथा गोवा में अत्यधिक तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने 25 और 26 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बहुत तेज वर्षा की भी आशंका जताई है। केरल, माहे,...

सितम्बर 23, 2024 9:55 अपराह्न

views 12

गुरुग्राम में 11 जिलों के अधिकारियों की बैठक आयोजित

    गुरूग्राम में आज 11 जिलों के संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षक, उपायुक्त, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्तों, सामान्य पर्यवेक्षकों, व्यय पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।   मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने मुख्य निर्वाचन ...

सितम्बर 23, 2024 8:45 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 की मौत, एक घायल

  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी इलाके में आज आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्‍यक्ति घायल हो गया। यह सभी लोग बारिश से बचने के लिए मुढ़ीपार और जोरातराई गांव के बीच सड़क किनारे एक टिन शेड के नीचे खड़े थे जहां यह बिजली गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके प...

सितम्बर 23, 2024 8:37 अपराह्न

views 15

महाराष्ट्र के अमरावती में बस दुर्घटना में 4 की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट इलाके में आज सुबह एक बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  यह हादसा तब हुआ जब अमरावती से धरनी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए  अचलपुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया...

सितम्बर 23, 2024 8:35 अपराह्न

views 14

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-यूपीआईटीएस के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बुधवार को गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-यूपीआईटीएस के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। पांच दिन के इस शो का समापन 29 सितंबर को होगा। इस शो में उत्तर प्रदेश के व्यापार और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। यह वियतनाम को भागीदार देश के रूप में ...

सितम्बर 23, 2024 8:33 अपराह्न

views 4

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ चर्चा

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने आज झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की। इस दल में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी सहित छह राष्...

सितम्बर 23, 2024 5:18 अपराह्न

views 22

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पुद्दुचेरी की यात्रा पर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ बैठकें की

    केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पुद्दुचेरी की यात्रा पर आज उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के साथ कई बैठकें की। इस दौरान, मुख्यमंत्री रंगासामी ने पुद्दुचेरी में प्रमुख विकास परियोजनाओं के समय पर निष्पादन के लिए गृह मंत्रालय का सहयोग मांगा।     इससे पहले श्री गोविं...

सितम्बर 23, 2024 2:01 अपराह्न

views 15

आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में सीबीआई कर रही है तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष से पूछताछ

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में पानीहाटी, उत्‍तरी चौबीस परगना से तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष से पूछताछ कर रही है। निर्मल घोष को आज सी बी आई कार्यालय बुलाने के लिए समन भेजा गया था।

सितम्बर 23, 2024 1:02 अपराह्न

views 13

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को करेंगे सम्‍बोधित

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। श्री गांधी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के उम्‍मीदवार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाह नवाज चौधरी के समर्थन में सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट में पहली जनसभा को ...