राज्‍य समाचार

अक्टूबर 3, 2024 2:18 अपराह्न

views 9

अमित शाह ने अहमदाबाद में 446 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्‍होंने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया और लोगों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने में योगदान दिया।        गृह मंत्री आज अहमदाबाद में 470 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास पर...

अक्टूबर 3, 2024 1:20 अपराह्न

views 16

दिल्ली ड्रग सिंडिकेट मामले में बोले सुधांशु त्रिवेदी, कहा- सरगना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में कल जिस ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उसका मुख्य आरोपी और सरगना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का प्रमुख है।   उन्होंने ...

अक्टूबर 3, 2024 1:17 अपराह्न

views 19

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं कई नदियाँ

बिहार में कई नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कई इलाकों में ये अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक, कोसी, महानंदा, बागमती और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से 17 जिलों के करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।  

अक्टूबर 3, 2024 1:51 अपराह्न

views 16

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैचः भुवनेश्‍वर में ओडिसा एफसी का मुकाबला केरला ब्लास्टर्स एफसी से

भुवनेश्‍वर के कलिंग स्‍टेडियम में आज खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में ओडिसा एफसी का मुकाबला केरला ब्लास्टर्स एफसी से होगा। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से 1-1 का ड्रा खेला था और इसके बाद आईएसएल में पांचवे स्‍थान पर रहकर आज के मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई...

अक्टूबर 3, 2024 12:45 अपराह्न

views 16

महाराष्‍ट्र में ठाणे की अपराध-शाखा ने दो बच्चियों के यौन-उत्‍पीड़न मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

महाराष्‍ट्र में ठाणे की अपराध शाखा ने दो बच्चियों के यौन उत्‍पीड़न के मामले में बदलापुर के आदर्श विद्यालय के दो अधिकारियों उदय कोटवाल और तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। इस स्‍कूल में एक सफाई कर्मचारी ने दो छोटी बच्चियों का यौन उत्‍पीड़न किया था।   पुलिस ने बताया कि स्‍कूल के दोनों अधिकारियो...

अक्टूबर 3, 2024 12:57 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का उत्सव

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नवरात्रि उत्सव धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही, देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में देवी दुर्गा,महाकाली और सरस्वती के दर्शन कर रहे हैं।   कश्मीर संभाग में भी आज पहले न...

अक्टूबर 3, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 11

केन्‍द्रीय मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने मूसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों से मुलाकात की

केन्‍द्रीय मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने मूसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों  से मुलाकात की। तेलांगाना की अंबरपेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्‍न कॉलोनियों के परिवारों से मुलाकात के बाद उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार उनके घरों को गिराने के बजाय निर्माण में सहायता देगी। &n...

अक्टूबर 3, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 15

बिहारः कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेज़ी से आगे बढ़ा

बिहार में, कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों के कई गाँव डूब गए हैं। नेपाल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कोसी और सीमांचल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में हुई बारिश से इन क्षेत्रों में बहन...

अक्टूबर 3, 2024 8:16 पूर्वाह्न

views 21

कोलकाता दुष्‍कर्म मामलाः कोलकाता में महालया के अवसर पर जूनियर डॉक्‍टरों ने पीड़िता के समर्थन में विरोध-मार्च निकाला

पश्चिम बंगाल में हजारों जूनियर डॉक्‍टरों ने विभिन्‍न क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर कोलकाता में महालया के अवसर पर कल आर. जी. कर. मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या पीड़िता के समर्थन में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। बंगाल जूनियर डॉक्‍टरस् फ्रंट द्वारा अयोजित यह मार्च कॉलेज स्‍ट्रीट से शु...

अक्टूबर 3, 2024 7:28 पूर्वाह्न

views 15

गुजरात में धार्मिक आस्‍था और उत्साह के साथ नवरात्रि-पर्व का शुभारम्भ

गुजरात में धार्मिक आस्‍था और उत्साह के साथ नवरात्रि शुरू हो गई है। मां दुर्गा के भक्त बनासकांठा में प्रतिष्ठित अंबाजी मंदिर और पावागढ़ में महाकाली मंदिर सहित राज्य के शक्तिपीठों का दौरा कर रहे हैं।