राज्‍य समाचार

अक्टूबर 3, 2024 7:15 अपराह्न

views 12

अरुणाचल प्रदेश: उप-मुख्यमंत्री चौना मीन ने दोईमुख में गतिविधि केंद्र का किया उद्घाटन , बौद्ध अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी

अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चौना मीन ने आज दोईमुख में राजीव गांधी विश्वविद्यालय में विद्यार्थी गतिविधि केंद्र का उद्घाटन किया, बौद्ध अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी और संकाय तथा विद्यार्थियों के साथ बातचीत की।   इस अवसर पर श्री मीन ने विद्यार्थी गतिविधि केंद्र की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। ...

अक्टूबर 3, 2024 7:04 अपराह्न

views 13

बस मार्शलों की पुर्नबहाली को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर मिलने का समय नहीं देने का सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बस मार्शलों की पुर्नबहाली के मामले को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर मिलने का समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस संबंध में हाल में दिल्ली विधानसभा सत्र में बस मार्शलों का मुद्दा उठा था जिसपर चर्चा के दौरान सत्ता...

अक्टूबर 3, 2024 7:00 अपराह्न

views 13

सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास को कल खाली करेंगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करेंगे। इस बारे में दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि केजरीवाल ने स्वेच्छा से आवास खाली करने का फैसला लिया है।   उन्होंने बताया ...

अक्टूबर 3, 2024 6:19 अपराह्न

views 15

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, नंगली मैट्रो स्‍टेशन के पास मुख्‍य सड़क का किया निरीक्षण

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मटियाला विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने नंगली मैट्रो स्‍टेशन के पास मुख्‍य सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।   वहीं, श्री गहलोत ने नजफ़गढ़-दिल्ली रोड़, ...

अक्टूबर 3, 2024 6:17 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ। 64.68 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 63.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

अक्टूबर 3, 2024 6:15 अपराह्न

views 10

भाजपा ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ आज से दिल्ली में गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की

राजधानी में सड़कों की खराब हालत को लेकर भाजपा ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ आज से गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शहर में हर जगह सड़कें टूटी हुई हैं।   उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जर्जर सड़कें दिल्‍ली सरकार की विफलता और भ्रष्‍टाचार का नतीजा है...

अक्टूबर 3, 2024 6:13 अपराह्न

views 12

भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज किया

भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आयोग को पक्षपाती राजनीतिक एजेंडे वाला संगठन बताया।   उन्‍होंने कहा कि यह संगठन तथ्यों को गलत तरीके से पेश करता रहा है ...

अक्टूबर 3, 2024 6:12 अपराह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर: पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल समापन के बाद, अब पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी हो रही है। विधानसभा चुनाव के लिए तैनात सुरक्षा बल नगरपालिका और पंचायत चुनाव तक जम्मू-कश्मीर में...

अक्टूबर 3, 2024 6:11 अपराह्न

views 18

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बाहरी दिल्‍ली के गांवों में बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरूआत की

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बाहरी दिल्‍ली के गांवों में आज से बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरूआत कर दी है। इस छिड़काव से खेतों में मौजूद पराली को गलाया जायेगा। इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरुआत बाहरी दिल्‍ली के पल...

अक्टूबर 3, 2024 5:42 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच धार्मिक उत्साह के साथ नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्‍सव शुरू

जम्मू-कश्मीर में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच, धार्मिक उत्साह के साथ नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्‍सव आज शुरू हो गया। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन 45 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस दौरान बड़ी संख्‍या में आने वाले तीर्थयात...