राज्‍य समाचार

नवम्बर 15, 2024 12:18 अपराह्न

views 12

गुरुग्राम में निर्माणाधीन 700 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 700 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा के एक विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव जी के नाम पर एक चेयर स्थापित की जाएगी। मुख्यमं...

नवम्बर 15, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 48

एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर व्यापार मेला ‘बाली जात्रा’ आज से शुरू, राष्ट्रपति ने लोगों को दी शुभकामनाएं

ओडिशा के प्राचीन समुद्री व्यापार के इतिहास का जश्न मनाने के लिए एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर व्यापार मेला बाली जात्रा आज से शुरू हो रहा है। यह मेला 22 नवंबर तक चलेगा। बाली जात्रा का अर्थ है "बाली की यात्रा"। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के दौरान महानदी  में नावों से दूर-दूर तक जाने वाले व्यापारियों की परं...

नवम्बर 14, 2024 1:33 अपराह्न

views 16

पंजाब में अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के दिशा निर्देश 

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्‍यक्ष राजेश वर्मा ने पंजाब में संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के निर्देश दिये हैं। श्री वर्मा ने राज्‍य सरकार के उन प्रयासों की सराहना की है जिससे पराली जलाने की घटनाएं पिछले वर्ष की तुलना में 71 प्रतिशत कम हुई है। श्री...

नवम्बर 14, 2024 12:31 अपराह्न

views 16

ईडी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में कारोबारी के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे

तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रवर्तन निदेशालय ने एक कारोबारी मार्टिन के कार्यालयों और आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोयंबटूर के थुदियालुर और अन्य जगहों पर की जा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह पिछले साल अक्टूबर में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी की अगली कड़ी हो सकती है।

नवम्बर 14, 2024 12:24 अपराह्न

views 169

दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज

दिल्‍ली नगर-निगम आज अपने नए महापौर का चुनाव करेगा। मतदान आज दोपहर होना है। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी. के. सक्‍सेना ने कल भाजपा पार्षद सत्‍य शर्मा को चुनाव की निगरानी के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्‍त किया।   आम आदमी पार्टी ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि निष्‍पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उपराज्‍य...

नवम्बर 14, 2024 12:19 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऐतिहासिक चौगांव मैदान में विशाल जनजातीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिला प्रशासन कल ऐतिहासिक चौगांव मैदान में विशाल जनजातीय उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह उत्सव जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जायेगा। जनजातीय समुदाय को उनके सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक ...

नवम्बर 14, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 19

एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी की अचल संपत्ति कुर्क की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े एक मुख्‍य आरोपी आतंकी की अचल संपत्ति कुर्क की है। एनआईए ने यह कार्रवाई इस वर्ष फरवरी में श्रीनगर में दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या से संबंधित मामले में की है। श्रीनगर के जलदागर में स्थित संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधियां (र...

नवम्बर 13, 2024 2:01 अपराह्न

views 13

पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण विमान संचालन में हुई देरी

पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण विमान संचालन में देरी हुई है। धुंध के कारण लोग श्‍वास संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं।   अमृतसर के राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सूत्रों ने बताया कि कल शाम से खराब दृश्‍यता के कारण कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर...

नवम्बर 13, 2024 1:57 अपराह्न

views 17

असम: पांच विधानसभा सीटों के लिए 11 बजे तक 31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

असम में पांच विधानसभा सीटों के लिए 11 बजे तक 31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इन पांच सीटों पर नौ लाख से अधिक मतदाता 34 उम्‍मीदवार के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला कर रहे हैं। चुनाव के लिए एक हजार 78 मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं। सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्‍त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। हमा...

नवम्बर 13, 2024 1:57 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा

छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर माटी के वीर पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौ...