राज्‍य समाचार

नवम्बर 30, 2024 12:37 अपराह्न

views 14

पंजाब में आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास और संवर्धन के लिए वित्तीय सहायता देकर समर्थन कर रहा है केन्द्रीय आयुष मंत्रालय

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पंजाब में आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास और संवर्धन के लिए राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान कर विभिन्न पहलों का समर्थन कर रहा है।   केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में बताया कि पिछले पांच वर्षों में मंत्रालय ने राज्य वार्षिक ...

नवम्बर 30, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 14

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान श्रीमती सीतारामन विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी करेगी। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन, वित्‍त मंत्री स्‍वयं सहायता समूहों, रोजगार सृजन योजनाओं और अन्‍य क्षेत्रों के ला...

नवम्बर 30, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 15

महाराष्‍ट्र: इस वर्ष नवम्‍बर माह में लोगों को करना पड़ा असामान्‍य रूप से सर्दी का सामना

  महाराष्‍ट्र में इस वर्ष लोगों को नवम्‍बर माह में असामान्‍य रूप से सर्दी का सामना करना पड़ा। पुणे, नासिक और अहिल्‍या नगर जिलों में शीत लहर चल रही है। इन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया।     मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान कुछ जिलों मे शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पू...

नवम्बर 30, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश: सांची स्‍तूप में आज से दो दिन का महाबोधि महोत्सव शुरू, केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल सांची स्‍तूप में आज से दो दिन का महाबोधि महोत्सव शुरू होगा। केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज शाम जम्बूद्वीप पार्क में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।   श्री रिजिजू कल सांची में भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों सारिपुत्र और मौदगल...

नवम्बर 30, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 18

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। श्री कोविंद राज्य के दो दिन के दौरे पर कल विजयवाड़ा पहुंचे। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री एन...

नवम्बर 30, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 16

के‍न्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव आज गुजरात की एकदिवसीय यात्रा पर

के‍न्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव आज गुजरात के एक दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे सूरत के किम में बुलेट ट्रेन ट्रैक स्लैब विनिर्माण संयंत्र का दौरा करेंगे और वडोदरा में प्‍लास्‍सर (Plasser) इंडिया फैक्‍टरी भी जाएंगे। बाद में वे वडोदरा में गति शक्ति विश्‍वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समार...

नवम्बर 29, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी

प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार ने कोल आधारित विद्युत उत्पादन के लिए कोल आवंटन के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इससे 4100 मेगावॉट विद्युत उत्पादन के लिए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री क...

नवम्बर 29, 2024 1:12 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ की ज़िला पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क कर ली है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कुर्की की गई।   इससे पहले पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय किश्‍तवा...

नवम्बर 29, 2024 12:52 अपराह्न

views 18

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुबनेश्‍वर में आज पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, माओवादी खतरे, कृत्रिम मेधा और ड्रोन हमले जैसी उभरती चुनौतियों पर विमर्श होगा। आतंकवाद से निपटने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान...

नवम्बर 29, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 21

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू की

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। जिले के रेखीय विभागों के साथ अपने कार्यालय में बैठक लेते हुए ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में पिंक शौचालय बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।   जिलाधिकारी न...