राज्‍य समाचार

दिसम्बर 1, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 21

विश्व एड्स दिवस: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इंदौर में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

विश्व एड्स दिवस 2024 के अवसर पर, आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा इंदौर, मध्य प्रदेश में विश्व एड्स दिवस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

दिसम्बर 1, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 17

तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के निकट कराईकल और महाबलिपुरम पहुंचा चक्रवाती तूफान फेंजल

चक्रवाती तूफान फेंजल कल रात तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के निकट कराईकल और महाबलिपुरम पहुंच गया है। रात साढे़ दस से साढे़ ग्‍यारह के बीच चक्रवात उत्‍तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से गुजरा, उस समय 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं।   तूफान अब पश्चिम, दक्षिण पश्चिम दिशा क...

दिसम्बर 1, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 19

आज अपना 62वां राज्य दिवस मना रहा है नागालैंड

नागालैंड आज अपना 62वां राज्य दिवस मना रहा है। वर्ष 1963 में इसी दिन आधिकारिक तौर पर वह भारत का 16वां राज्य बना था। नागालैंड के इतिहास में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्‍य में कई कार्यक्रमों आयोजित किये जा रहे हैं।   राज्य स्तरीय उत्सव कोहिमा में नागालैंड सिविल सचिवालय प्लाजा में होगा जहां मुख...

दिसम्बर 1, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 29

महाराष्‍ट्र: नवनिर्वाचित महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसम्बर मुंबई के आजाद मैदान में

महाराष्‍ट्र में नवनिर्वाचित महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसम्बर को शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष चन्‍द्र शेखर बावनकुले ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी शामिल होंगे। ...

दिसम्बर 1, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 71

जबरन वसूली और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में आप विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के एक मामले और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान विधायक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद ग...

दिसम्बर 1, 2024 6:38 पूर्वाह्न

views 15

आज कानपुर जायेंगे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, जयपुरिया स्‍कूल के स्‍वर्ण जयंती समारोह में होंगे मुख्‍य अतिथि

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कानपुर जायेंगे। वे जयपुरिया स्‍कूल के स्‍वर्ण जयंती समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। वे आईआईटी कानपुर में विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।

नवम्बर 30, 2024 1:33 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टटगार्ट स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टटगार्ट स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का अवलोकन किया। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार और जर्मनी के शोधकर्ताओं के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू से सतपुड़ा क्षेत्र में पाए गए ट्राइएसिक युग के जीवाश्मों पर संयुक्त शोध किया जा सकेगा। इससे भारतीय और जर्मन ...

नवम्बर 30, 2024 1:32 अपराह्न

views 18

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में कल के.एफ.रूस्‍तम जी पुरस्‍कार तथा डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाल...

नवम्बर 30, 2024 1:15 अपराह्न

views 26

उत्तर की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड और बढ़ी

उत्तर की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। अभी एक-दो दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है। भोपाल में रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। भोपाल कल देश में 24वां सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदे...

नवम्बर 30, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

रतलाम में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं

रतलाम में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की प्रगति की दैनिक मॉनिटरिंग की जा रही है। योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक हितग्राही को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जायेगा । पेश है एक रिपोर्ट:   रतलाम में 7...