राज्‍य समाचार

दिसम्बर 16, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 16

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और उनके परिवारों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के साथ-साथ नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए एक व्यापक योजना बन...

दिसम्बर 15, 2024 2:08 अपराह्न

views 18

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्‍तीसगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रपति निशान अलंकरण प्रदान किये

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में एक कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रपति निशान अलंकरण प्रदान किये। इस अवसर पर गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले छत्‍तीसगढ़ को नक्‍सल मुक्‍त बनाने के केन्‍द्र ...

दिसम्बर 15, 2024 2:00 अपराह्न

views 14

हरियाणा: हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता मिली

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की अखिल भारतीय समेकित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्रदान की गई है। विश्‍वविद्यालय के कुलपति बी.आर काम्‍बोज ने बताया कि इस मॉडल सं किसान विभिन्‍न फसलों,...

दिसम्बर 15, 2024 1:56 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मध्य प्रदेश और पंजाब में आज शीत लहर जारी रह सकती है।

दिसम्बर 15, 2024 1:57 अपराह्न

views 15

महाराष्‍ट्र मे नवगठित सरकार के मंत्रिमंडल का आज नागपुर में किया जाएगा विस्‍तार

महाराष्‍ट्र मे नवगठित सरकार के मंत्रिमंडल का आज नागपुर में विस्‍तार किया जाएगा। राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और उप मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा अजीत पंवार शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से नागपु...

दिसम्बर 15, 2024 1:51 अपराह्न

views 132

इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरू पुलिस ने अतुल की पत्नी, उसकी मां तथा भाई को गिरफ्तार किया

बेंगलुरू में इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरू पुलिस ने एक मह‍त्‍वपूर्ण घटनाक्रम में आज अतुल की पत्नी को गुरूग्राम से और उसकी मां तथा भाई को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।   आरोपियों पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने, कथित तौर पर उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापिस लेने के लिए 3 करो...

दिसम्बर 15, 2024 1:47 अपराह्न

views 21

खरगोन के 20 स्कूलों के करीब 4000 विद्यार्थियों ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

खरगोन के 20 स्कूलों के करीब 4000 विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस उपलब्धि को दर्ज कर प्रमाण पत्र जारी किया है। आयोजन के मुख्य अतिथि खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों द्वारा अर्जित इस वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व ...

दिसम्बर 15, 2024 1:45 अपराह्न

views 17

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन और तेज ठंड पड़ेगी। कल प्रदेश के आधे हिस्से में सर्द हवाएं चलीं। वहीं, आज भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है।   शुक्रवार-शनिवार की रात में भी प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। राजधानी भो...

दिसम्बर 15, 2024 1:43 अपराह्न

views 23

राज्य पात्रता परीक्षा- 2024 का आयोजन आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा -सेट 2024 का आयोजन आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। यह परीक्षा एक सत्र में 12 संभागीय एवं जिला मुख्‍यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्‍वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्‍जैन, सतना, खरगोन एवं रतलाम के परीक्षा केन्‍दों पर आयोजित होगी। ...

दिसम्बर 15, 2024 1:41 अपराह्न

views 20

प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का किया जा रहा है आयोजन

प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का लक्ष्य चार आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसानों और गरीबों को फोकस करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लक्षित...