राज्‍य समाचार

दिसम्बर 20, 2024 12:30 अपराह्न

views 18

आज से भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा मानव संग्रहालय में हो रही है 3 दिवसीय राष्ट्रीय बाल रंग की शुरूआत

विद्यालयीन छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के मकसद से 3 दिवसीय राष्ट्रीय बाल रंग की शुरूआत आज से भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा मानव संग्रहालय में हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग का राष्ट्रीय बाल रंग स्कूली बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित कर अभिव्यक्ति के विविध...

दिसम्बर 20, 2024 12:17 अपराह्न

views 22

आज 880 मेगावाट की आगरमालवा-नीमच सौर परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगरमालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम पाल्दा में आयोजित कार्यक्रम में 880 मेगावाट की आगरमालवा-नीमच सौर परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसमें आगर-मालवा जिले की 550 मेगावाट क्षमता एवं नीमच जिले की 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना शामिल है।    इसके पहले मुख्यमंत्री ...

दिसम्बर 20, 2024 12:15 अपराह्न

views 18

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। आज कई अशासकीय संकल्प सदस्यों द्वारा पेश किये जाएंगे साथ ही याचिकाओं की प्रस्तुति और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले कल चौथे दिन 7 विधेयकों को विधानसभा ने मंजूरी दी। इनमें जन विश्वास विधेयक 2024, माल और सेवाकर स...

दिसम्बर 20, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 14

कल चंडीगढ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, पंजाब विश्‍वविद्यालय के पूर्व छात्रों के पांचवें वैश्विक सम्‍मेलन का करेंगे उदघाटन

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल चंडीगढ के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। वे चंडीगढ़ में पंजाब विश्‍वविद्यालय के पूर्व छात्रों के पांचवें वैश्विक सम्‍मेलन का उदघाटन करेंगे। उपराष्‍ट्रपति विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं।

दिसम्बर 20, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना: एसीबी ने फॉर्मूला ई रेस के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूर्व मंत्री केटी रामाराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी ने पिछले साल हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला ई रेस के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में, इस मामले में शामिल संपत्तियों का कुल मूल्य 54 करोड़ 88 लाख रुप...

दिसम्बर 20, 2024 12:55 अपराह्न

views 31

राजस्थान: जयपुर के भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु

राजस्थान के जयपुर में भांकरोटा क्षेत्र में हुए गैस टैंकर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे अजमेर हाईवे पर रिंग रोड़ के पास गैस से भरे दो टैंकरों की टक्कर से हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आग में झुलसने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो ...

दिसम्बर 20, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 17

आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुडी के रानिडंगा में सशस्‍त्र सीमाबल के स्‍थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुडी के रानिडंगा में सशस्‍त्र सीमाबल के स्‍थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे इस समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। सशस्‍त्र सीमा बल नेपाल और भूटान के साथ लगी देश की सीमा की सुरक्षा करता है।

दिसम्बर 20, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 13

गंभीर श्रेणी में बनी हुई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 434 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सूचकांक दिल्ली के बवाना में 465, आनंद विहार में 456, आर.के. पुरम में 453, पंजाबी बाग में 449, शादीपुर में 436, अलीपुर में 423 ...

दिसम्बर 20, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 18

आज राजस्‍थान के जैसलमेर में विभिन्‍न राज्‍यों के वित्‍तमंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगी केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन

केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन आज राजस्‍थान के जैसलमेर में विभिन्‍न राज्‍यों के वित्‍तमंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श करेंगी। वित्‍तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा। यह वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन का लगातार आठवां बजट होगा।   सरकारी सूत्रों के अनु...

दिसम्बर 20, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 30

दिल्‍ली सरकार ने नए साल से पूरे वर्ष के लिए सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

दिल्‍ली सरकार ने अगले वर्ष एक जनवरी से पूरे वर्ष के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी सरकारी आदेश के अनुसार पटाखों की बिक्री, भण्‍डारण और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।     दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कल सर...