राज्‍य समाचार

दिसम्बर 21, 2024 1:38 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड के देहरादून जिला चिकित्सालय में रक्तकोष भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ

देहरादून जिला चिकित्सालय में रक्तकोष भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। अब, मरीजों को रक्त की कमी के कारण भटकने की स्थिति से राहत मिलेगी। रक्तकोष भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है, जो जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा।

दिसम्बर 21, 2024 1:38 अपराह्न

views 14

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई पूर्व बजट परामर्श बैठक में उत्तराखंड सरकार ने 11 महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई पूर्व बजट परामर्श बैठक में उत्तराखंड सरकार ने 11 महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में इकोलॉजी और इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख योजनाओं जैसे भूजल संरक्षण, रोपवे, और जल विद्युत उत्पादन के लिए विशे...

दिसम्बर 21, 2024 1:37 अपराह्न

views 11

आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा शुरू होगी

आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियो...

दिसम्बर 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में इस वर्ष योग और मलखंब को शामिल किया गया

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में इस वर्ष योग और मलखंब को शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार 38वें राष्ट्रीय खेलों में योग और मलखंब को शामिल किया गया है, जो उत्तराखंड को वैश्विक पहचान...

दिसम्बर 21, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

विद्युत और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज से दो दिन के केरल दौरे पर

विद्युत और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज से दो दिन के केरल दौरे पर रहेंगे। वे राज्य में बिजली और शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। श्री मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री पी. विजयन से मुलाक़ात करेंगे। वे कोच्चि में जल मेट्रो परियोजना का भी जायजा लेंगे।

दिसम्बर 21, 2024 12:13 अपराह्न

views 22

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कच्छ के धोरडो में आयोजित रण उत्सव की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ के धोरडो में आयोजित रण उत्सव की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्सव कच्छ की परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, जो हर किसी को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव अपने अद्भुत शिल्प बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों औ...

दिसम्बर 21, 2024 12:06 अपराह्न

views 22

जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हुई

जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। सत्ताइस घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। छह घायल अभी वेंटिलेटर पर हैं। जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने घटना की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित की है।     टैंकर दुर्घटना कल ...

दिसम्बर 21, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 15

अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर बढ़ने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर बढ़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब और राजस्थान में भी सोमवार तक यह स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।     मौसम वि...

दिसम्बर 21, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 14

ईडी ने बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री के. तारकरामा राव और कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने भारत राष्‍ट्र समिति-बीआरएस के नेता और पूर्व मंत्री के. तारकरामा राव और कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ धनशोधन से संबंधित मामला दर्ज किया है। यह मामला पिछले वर्ष हैदराबाद में ई-कार रेस के दौरान धन भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि यह मामला तेलंगा...

दिसम्बर 21, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 15

मध्‍य प्रदेश में पीएम-जनमन के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आठ हजार से अधिक मकान बनाए गए

मध्‍य प्रदेश में प्रधानमंत्री जनजाति‍ आदिवासी न्‍याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आठ हजार से अधिक मकान बनाए गए हैं। इन मकानों में नल से जल, बिजली, सड़क और सामुदायिक जरूरतों सहित सभी आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई गई हैं। जनजाति महिला ललिता का मकान सबसे पहले बना।   प्रधानमंत्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला