राज्‍य समाचार

दिसम्बर 27, 2024 7:48 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बठिंडा में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बठिंडा में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि इस दुर्घटना से मैं व्‍यथित हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।   प्रधानमंत्री रा...

दिसम्बर 27, 2024 7:42 अपराह्न

views 6

दिल्‍ली दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स शाखा ने एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी महिला को निर्वासित किया

दिल्‍ली दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स शाखा ने एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी महिला को निर्वासित किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सोनाली शेख है, जो बांग्लादेश के खुर्जा जिले के नारैल उपजिला के सिंगाशोलपुर गांव की निवासी है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय यह  महिला 6 वर्षों से भारत के विभिन्‍न ...

दिसम्बर 27, 2024 9:40 अपराह्न

views 26

पंजाब-सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पहली जनवरी, 2025 तक सात-दिवसीय राजकीय-शोक की घोषणा की

पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पहली जनवरी, 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य सरकार के कार्यालयों में कोई आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा और राष्ट्रीय ध्‍वज आधा झुका रहेगा।

दिसम्बर 27, 2024 7:40 अपराह्न

views 14

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली में पीएम-एबीएचआईएम को राजधानी में लागू करने का आदेश देने के लिए आभार व्यक्त किया

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन-पीएम-एबीएचआईएम को राजधानी में लागू करने का आदेश देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि जब राज्य सरकार विफल होती है तो अदालत को जनहित में हस्तक्षेप करना पड़ता है।   ...

दिसम्बर 27, 2024 7:38 अपराह्न

views 16

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री मनमोहन सिंह की यात्रा आकांक्षी भारत की यात्रा रही। उपराज्‍यपाल ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे। श्री सक्सेना ने दुख और अपूरणीय क्षति की इस घड़ी में श्र...

दिसम्बर 27, 2024 7:35 अपराह्न

views 10

चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिसम्बर 27, 2024 9:39 अपराह्न

views 10

जम्मू-कश्मीर के विभिन्‍न हिस्‍सों में दोपहर से ताजा बर्फबारी शुरू

जम्मू-कश्मीर के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर से ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। श्रीनगर में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ है। शोपियां, कुलगाम, कोकेरनाग, पहलगाम और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बर्फ गिरी है। भारी हिमपात के कारण मुगल रोड पर यातायात रोक दिया गया है। यह सड़क शोपियां से राजौरी और पुंछ जिलो...

दिसम्बर 27, 2024 7:31 अपराह्न

views 11

पंजाब के बठिंडा में एक बस के पुल से टकराने के बाद नाले में गिर जाने से आठ यात्रियों की मौत

पंजाब के बठिंडा में एक बस के पुल से टकराने के बाद नाले में गिर जाने से आठ यात्रियों की मृत्‍यु हो गई। यह बस तलवंडी साबो से आ रही थी। बठिंडा के उपायुक्‍त शौकत अहमद पर्रे ने बताया कि बस में सफर कर रहे 26 अन्य लोग घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   उन्होंने बताया कि द...

दिसम्बर 27, 2024 6:53 अपराह्न

views 53

अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स की तैयारियां शुरू

राजस्‍थान की धार्मिक नगरी अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स की तैयारियां शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शनिवार को अजमेर में दरगाह ख्वाजा साहब में झंडा चढ़ाने की रस्‍म होगी।

दिसम्बर 27, 2024 1:50 अपराह्न

views 67

11वां भोपाल विज्ञान मेला आज से 30 दिसंबर तक जंबूरी मैदान में आयोजित होगा

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से 11वां भोपाल विज्ञान मेला आज से 30 दिसंबर  तक जंबूरी मैदान में आयोजित होगा। चार दिवसीय मेले में विभिन्न कार्यक्रमों, संवाद सत्रों, वर्कशॉप और विशेषज्ञ व्याख्यानों से विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा दिया जाएगा...