दिसम्बर 28, 2024 9:04 अपराह्न
165
राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार के दौरान 9 नए जिले और तीन संभाग बनाने के फैसले को रद्द किया
राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा बनाए गए 17 नए जिलों में से नौ जिलों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा पाली, बांसवाड़ा और सीकर को मिला संभागीय दर्जा भी समाप्त कर दिया जाएगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि आठ नये जिले पहले की तरह ही बने रहेंगे। यह फैसला आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। राजस...