राज्‍य समाचार

दिसम्बर 31, 2024 8:23 अपराह्न

views 22

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में उत्साह

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी बहुत उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में घूमने आए पर्यटक संगीत और नृत्‍य के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

दिसम्बर 31, 2024 7:56 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस ने दिसंबर महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 19 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। एटीएस ने इनके पास से आधार कार्ड और अन्य पहचान-पत्र सहित फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।   पिछले...

दिसम्बर 31, 2024 7:51 अपराह्न

views 11

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बढ़ी ठंड

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और...

दिसम्बर 31, 2024 7:24 अपराह्न

views 7

नववर्ष के स्वागत के लिए असम पूरी तरह तैयार

नववर्ष के स्वागत के लिए असम पूरी तरह तैयार है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य भर में आज रात कईं समारोह और सामुदायिक भोज आयोजित किए जा रहे हैं।

दिसम्बर 31, 2024 7:01 अपराह्न

views 9

गोवा में वर्ष 2024 के समापन और नववर्ष के आगमन को देखते हुए उत्सव का वातावरण

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोवा में वर्ष 2024 के समापन और नववर्ष के आगमन को देखते हुए उत्सव का वातावरण है। सभी प्रमुख सड़कों पर लोगों में हर्षोल्‍लास दिखाई दे रहा है।

दिसम्बर 31, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 20

बिहार सरकार ने भू-सर्वेक्षण और बंदोबस्ती की प्रक्रिया के लिए समयसीमा जुलाई 2026 तक बढ़ाई

    बिहार सरकार ने भू-सर्वेक्षण और बंदोबस्ती की चालू प्रक्रिया को अगले एक और वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब राज्य भर में इस सर्वेक्षण को पूरा करने की समयसीमा जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अवर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पहले यह समय सीमा ज...

दिसम्बर 31, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 20

मध्य प्रदेश में खेतों से निकलने वाले कचरे से बनाए जा रहे तरह-तरह के उत्पाद

  मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्र 'कचरे से कंचन' के अनुरूप खेतों से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल से तरह-तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इन्हीं उत्पादों में सबसे प्रमुख है केला फसल के वेस्ट से तैयार बुरहानपुर की टोपी, जिसके न सिर्फ भारतीय दीवाने हैं बल्कि अब विदेशों में भी ऑनलाइन इसक...

दिसम्बर 31, 2024 6:51 पूर्वाह्न

views 18

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कन्याकुमारी में किया क्लासिक ग्लास ब्रिज का अनावरण

तमिलनाडु में प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल कन्याकुमारी के ताज में एक और रत्न जोड़ा गया है। समुद्र पर भारत के पहले ग्लास ब्रिज का कल उद्घाटन किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने क्लासिक ग्लास ब्रिज का अनावरण किया। यह ब्रिज 133 फीट ऊंची संत तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को जोड...

दिसम्बर 29, 2024 1:31 अपराह्न

views 16

वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर से खोला गया श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर खोल दिया गया। ये राजमार्ग कश्‍मीर क्षेत्र में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार से दो दिनों के लिए बंद था। यातायात अधिकारियों ने बताया है कि यात्रियों को मार्ग पर विशेष रूप से बनिहाल और काजीगुंड मार्ग पर ...

दिसम्बर 29, 2024 1:29 अपराह्न

views 32

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक सात साल का बच्चा है। यह हादसा तब हुआ जब पुणे जिले के कामशेत से पंढरपुर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। घायलों का इलाज चल रहा है।