राज्‍य समाचार

जनवरी 3, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 20

गुजरात: जामनगर के मैरीन नेशनल पार्क में आज से शुरु होगा पक्षियों की गिनती का काम

गुजरात के जामनगर में मैरीन नेशनल पार्क में आज से पक्षियों की गिनती का काम शुरु हो रहा है। यह पहला मौक़ा है, जब देश में समुद्रतटीय पक्षियों की गणना की जा रही है। राज्य का वन विभाग यह आयोजन पक्षी संरक्षण विभाग के साथ मिलकर कर रहा है। इसके तहत बगुलों और पक्षियों की अन्य प्रजातियों की गिनती की जाएगी।

जनवरी 3, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 16

असम: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव आज गुवाहाटी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव आज असम में गुवाहाटी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर असम के राज्‍यपाल एल. पी. आचार्य और मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा भी उपस्थित रहेंगे।

जनवरी 3, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 1.4K

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्‍यक्षों और पार्टी की राष्‍ट्रीय परिषद के सदस्‍यों के चयन के लिए अधिकारी नियुक्‍त किये

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्‍यक्षों और पार्टी की राष्‍ट्रीय परिषद के सदस्‍यों के चयन के लिए अधिकारी नियुक्‍त किये हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओें के नाम शामिल हैं।   केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात की, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक की, पीयूष गोयल को उ...

जनवरी 2, 2025 2:47 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड: दो सड़क हादसों में चार लोगों की मृत्यु

बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट मे बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार के पिंडर नदी में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में एक महिला लापता है, जिसकी खोजबीन के लिये एस॰डी॰आर॰एफ ऑपरेशन चला रही है। उधर, एक अन्य सड़क हादसे में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बंशीपुर के पास एक पिक...

जनवरी 2, 2025 2:45 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 4 जनवरी को हल्द्वानी में

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 4 जनवरी को हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुल 13 शोधार्थियों को पीएचडी, 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 20 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उपाधियाँ और पदक प्रदान...

जनवरी 2, 2025 2:44 अपराह्न

views 15

राष्ट्रीय खेलों के वॉलंटियरों के लिए अब तक 30 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए वॉलंटियरों का पंजीकरण जारी है। अब तक 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि जरूरत सिर्फ दो से ढाई हजार वॉलंटियर की है। चयनित वॉलंटियर को प्रशिक्षण और राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र मिलेगा। यह डाटा बेस भविष्य के आयोजनों जैसे इन्वेस्टर समिट और जी-20 समिट के लि...

जनवरी 2, 2025 2:44 अपराह्न

views 16

राष्ट्रीय खेलों की मशाल का पिथौरागढ़ में भव्य स्वागत

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल पिथौरागढ़ के धारचूला बाजार, झूला पुल और समवाय मुख्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने मशाल का भव्य स्वागत किया। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में जवाहर संस्था समिति और रंगमंच के पदाधिकारियों के साथ महिलाओं ने मशाल को सम्मानित किया। पड़ोसी देश न...

जनवरी 2, 2025 2:43 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड सरकार और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के बीच समझौता

उत्तराखंड सरकार और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया है। इस पहल के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे आदि कैलाश, ओम पर्वत, और तिम्मरसैंण महादेव तक पहुंचने में मदद के लिए हैली सेवाए...

जनवरी 2, 2025 2:42 अपराह्न

views 21

पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेन रद्द

पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण देहरादून से पंजाब जाने वाली ट्रेन सात दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि  किसान आंदोलन के चलते  वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक मुरादाबाद मंडल ने अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन दो से सात जनवरी और दून से अमृ...

जनवरी 2, 2025 2:41 अपराह्न

views 57

नैनीताल में कल से शुरू होगा ‘कौतिक’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के यूजीसी-एम॰एम॰टी॰टी॰सी परिसर में कल से आठवां ‘कौतिक’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया जाएगा। फिल्म महोत्सव के निदेशक राजेश साह ने बताया कि कौतिक का उद्देश्य युवा और नए फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देना है। महोत्सव में फिल्म प्रदर्शन के साथ ही पुस्तक वि...