राज्‍य समाचार

जनवरी 5, 2025 1:54 अपराह्न

views 30

महाकुंभ-2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा और यमुना नदियों में बड़ी संख्या में जल पुलिस के जवानों को किया गया तैनात

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए, गंगा और यमुना नदियों में बड़ी संख्या में जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को अंडरवाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों से भी लैस किया गया है। जल पुलिस संगम के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।

जनवरी 5, 2025 1:38 अपराह्न

views 34

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले के ग्वार मसू इलाके में वाहन के फिसलने के बाद नदी में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार तहसील के ग्वार मसू इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलने के बाद पहाड़ी से लुढ़ककर नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। जिला प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

जनवरी 5, 2025 1:23 अपराह्न

views 15

छत्‍तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए कम से कम चार माओवादी

छत्‍तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार माओवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मारे गए माओवादी का शव बरामद कर लिया है। घटनास्‍थल से ए के-47 और सेल्‍फ लोडिंग राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। अंतिम समाचार मि...

जनवरी 5, 2025 10:07 पूर्वाह्न

views 12

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मातृभाषा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मातृभाषा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया है। हैदराबाद में विश्व तेलुगु परिसंघ सम्मेलन में श्री किशन रेड्डी ने कहा कि तेलुगु सहित सभी मातृभाषाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। श्री रेड्डी ने कहा कि तेलुगु भाषा का डिजिटीकरण करने की आवश्यकता है।

जनवरी 5, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 15

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का निरीक्षण किया

  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कल मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का निरीक्षण किया। यह मध्य प्रदेश की पहली और देश की सबसे बड़ी सौर परियोजनाओं में से एक है।  श्री जोशी ने कहा कि यह परियोजना देश के अन्य क्षेत्रों में भी स्थापित की जा सकती है।   उन्होंने बताया कि...

जनवरी 5, 2025 9:42 पूर्वाह्न

views 90

रायथु भरोसा योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 10 हज़ार की जगह 12 हज़ार रुपये की सहायता देगी तेलंगाना सरकार

तेलंगाना सरकार रायथु भरोसा योजना के अंतर्गत किसानों को अब प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपय़े की जगह 12 हज़ार रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इंदिरम्मा आत्मीया भरोसा योजना के अंतर्गत भूमिहीन किसान परिवारों को भी प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है।   श्री रेवंत रेड...

जनवरी 5, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 27

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने युवा पीढ़ी से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की अपील की

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने युवा पीढ़ी से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की अपील की है। कल हैदराबाद में, युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था-स्पिक मैके की बोर्ड बैठक में श्री वर्मा ने संस्था के साथ अपने लंबे जुड़ाव की चर्चा की। ...

जनवरी 5, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 35

कुंभ मेले के लिए रेलवे चलाएगा13 हज़ार रेलगाड़ियां

कुंभ मेले के लिए रेलवे 13 हज़ार रेलगाड़ियां चलाएगा। इनमें 3 हज़ार विशेष रेलगाड़ियां होंगी। ये रेलगाड़ियां महाकुंभ के दौरान 50 से अधिक दिनों तक चलेंगी। इनमें मेले के बाद के दो-तीन दिन भी शामिल हैं। महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।   उत्तरप्रदेश में प्रयागराज में महाकुंभ इस महीने ...

जनवरी 4, 2025 2:20 अपराह्न

views 14

पंजाब: अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित एक नगर कीर्तन निकाला

पंजाब के अमृतसर में, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने श्री हरमंदिर साहिब के परिसर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित एक नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर दरबार साहिब की परिक्रमा करने के बाद अकाल तख्त पर समाप्त हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धा...

जनवरी 4, 2025 2:19 अपराह्न

views 22

पश्चिम बंगाल: कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया नदिया जिले में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्‍होंने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की और छात्रों से बातचीत भी की। श्री सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपड भी किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला