राज्‍य समाचार

जनवरी 14, 2025 8:59 अपराह्न

views 8

मणिपुर के इंफाल में 9वांँ सशस्‍त्र-बल पूर्व-सैनिक दिवस मनाया गया

मणिपुर के इंफाल में आज नौवां सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस प्रथम मणिपुर राइफल्‍स के परिसर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह तथा सरकार के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए।       श्री सिंह ने कहा कि सरकार को राज्‍य में कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति सुधारने के ...

जनवरी 14, 2025 8:47 अपराह्न

views 34

मकर संक्रांतिः अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री चोवना मीन ने लोहित जिले में परशुराम कुंभ मेला 2025 का उद्घाटन किया

मकर संक्रांति के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री चोवना मीन ने आज लोहित जिले में परशुराम कुंभ मेला 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री माइन ने कहा कि परशुराम कुंभ क्षेत्र के समग्र विकास में अनुमानित एक सौ पचास करोड़ रुपए का निवेश होगा।   इससे यात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा...

जनवरी 14, 2025 8:29 अपराह्न

views 14

दिल्ली में दोपहर भर खिली रही धूप, लोगों को मिली ठंड से थोड़ी राहत

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत...

जनवरी 14, 2025 8:25 अपराह्न

views 17

जम्‍मू-कश्‍मीरः पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने अखनूर में सशस्‍त्र-सेनाओं के पूर्व-सैनिको को श्रृद्धांजलि दी

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने अखनूर में सशस्‍त्र सेनाओं के पूर्व सैनिको को श्रृद्धांजलि दी और एक स्‍मृति कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की।   उपराज्‍यपाल ने कहा कि राष्‍ट्र पूर्व सैनिको का हमेशा ऋणी रहेगा जिन्‍होंने शत्रुओं से देश की रक्षा की और राष्‍ट्र...

जनवरी 14, 2025 7:00 अपराह्न

views 26

दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामले में 155 मामले दर्ज किए

दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामले में 155 मामले दर्ज किए हैं। दिल्‍ली में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने राजधानी के विभिन्‍न जिलों में छापेमारी की।     इसमें 16 हजार लीटर से अधिक शराब, 12 करोड़ रुपये से अधिक के मा...

जनवरी 14, 2025 3:12 अपराह्न

views 29

राष्‍ट्र की रक्षा में वीर-सैनिकों का योगदान अविस्मरणीयः नितिन गडकरी

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्‍ट्र की रक्षा में वीर सैनिकों का योगदान अविस्मरणीय है, जिसने देश के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को अक्षुण्ण रखा है।   वे आज नागपुर स्थित भारतीय वायु सेना के रखरखाव कमान मुख्यालय में 9वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे ...

जनवरी 14, 2025 8:25 अपराह्न

views 22

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।   आतिशी के खिलाफ कल कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आतिशी,...

जनवरी 14, 2025 2:39 अपराह्न

views 26

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीत लहर की स्थिति और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।   मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में ...

जनवरी 14, 2025 1:59 अपराह्न

views 13

महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान आज दोपहर तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज के महाकुंभ में मकर संक्रांति अमृत स्नान के दौरान आज दोपहर 12 बजे तक एक करोड़ 60 लाख से ज़्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है। अनुष्ठान सुचारू रूप से चल रहे हैं। लाखों श्रद्धालु और संत अमृत स्नान में शामिल हो रहे हैं। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना ...

जनवरी 14, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 14

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने त्योहारों को देखते हुए कल होने वाली यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा स्थगित की

कल होने वाली यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक वक्तव्य में कहा है कि 15 जनवरी को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहार होने के कारण यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित करने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि 16 ज...