राज्‍य समाचार

जनवरी 28, 2025 1:09 अपराह्न

views 13

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में कराईकल, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई से तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया है। दो मछुआरे गोलीबारी की घटना में घायल हो गए और उन्हें जाफ़ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन गिरफ़्तारियों और कथित हिंसा के कारण मछली पकड़ने वाले गांवों में ...

जनवरी 28, 2025 2:00 अपराह्न

views 14

उत्तर प्रदेश के बागपत में अस्‍थायी मंच गिरने से 5 की मौत और 40 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज भगवान आदिनाथ 'निर्वाण लड्डू महोत्सव' में एक अस्थायी मंच गिरने के बाद मची भगदड़ में पांच लोगों की मौत हो गई और  40 से अधिक घायल हो गए। श्रद्धालु मंच पर चढ़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल ने पुष्टि की है कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी ह...

जनवरी 28, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर: आवास और शहरी विकास विभाग के “स्वच्छतंत्र” अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित हुए

जम्मू-कश्मीर में आवास और शहरी विकास विभाग ने 76वें गणतंत्र दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश के सभी 80 शहरी स्थानीय निकायों में शुरू किए गए "स्वच्छतंत्र" अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। केन्‍द्रशासित प्रदेश के 2 लाख से अधिक नागरिकों ने मिलकर एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति दृढ़ रहने का संकल्प ल...

जनवरी 28, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू और कश्मीर: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र चैप्टर के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की

जम्मू और कश्मीर में पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र चैप्टर के प्रतिनिधियों ने कल जम्मू राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास प...

जनवरी 28, 2025 9:45 पूर्वाह्न

views 42

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरी

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने की दुर्घटना में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ये इमारत कल शाम लगभग 7 बजे ढ‍ह गई थी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि 15 से अधिक दमकल गाड़ियां और कई एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा ...

जनवरी 28, 2025 12:56 अपराह्न

views 10

तेलंगाना शिक्षा आयोग ने मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी

तेलंगाना शिक्षा आयोग के अध्यक्ष ए मुरली ने कल राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को सरकारी स्कूलों और आवासीय संस्थानों में मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी। पिछले कुछ महीनों में राज्य भर के स्कूलों में खाद्य विषाक्तता की घटनाओं के बाद यह रिपोर्ट आई है। &nbsp...

जनवरी 28, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।   अगले दो-तीन दिन में रात और सुबह के समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।   विभाग के अनुसार, अ...

जनवरी 28, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 9

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज अबू धाबी में रायसीना मध्‍य पूर्व के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज अबू धाबी में रायसीना मध्‍य पूर्व के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। संयुक्‍त अरब अमीरात की तीन दिन की यात्रा के दौरान उन्होंने अबू धाबी में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया।   अपने सम्‍बोधन में उन्‍होंने कहा कि कहा कि...

जनवरी 27, 2025 9:34 अपराह्न

views 9

उत्तराखंड में आज से लागू हुई समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड में आज से समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में यूसीसी लागू करने के नियमों और पोर्टल का लोकार्पण किया।   इसके साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया, जहां यह कानून लागू हुआ है। इसके लागू होने स...

जनवरी 27, 2025 8:46 अपराह्न

views 19

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उच्च-स्तरीय टीम तैनात की

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए पुणे, महाराष्ट्र में एक उच्च स्तरीय टीम तैनात की है।   महाराष्‍ट्र के लिए इस केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली, निमहंस बेंगलुरु, स्वास्थ्य...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला