राज्‍य समाचार

जनवरी 29, 2025 1:36 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: विधानमंडल की व्‍यापार सहलाकार समिति फरवरी के पहले सप्ताह में कर सकती है बैठक

जम्मू-कश्मीर विधानमंडल की व्‍यापार सहलाकार समिति तीन मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के संबंध में फरवरी के पहले सप्ताह में बैठक कर सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन मार्च को केंद्र शासित प्रदेश के विधानमंडल का पहला बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी है।   सत्र के पहल...

जनवरी 29, 2025 1:33 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर: पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने जम्मू संभाग में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किया

जम्मू-कश्मीर में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने कल जम्मू संभाग में करीब 24 स्थानों पर आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया, जिसमें मुख्य रूप से नियंत्रण रेखा -एलओसी के पास ऊंचे और घने जंगलों के इलाकों को निशाना बनाया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य आतंकी नेटवर्क को समाप्‍त कर...

जनवरी 29, 2025 12:45 अपराह्न

views 73

तेलंगाना: आदिलाबाद जिले के केसलापुर गांव में आधी रात से नागोबा जात्रा शुरू हुई

तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के केसलापुर गांव में आधी रात से नागोबा जात्रा शुरू हुई। आठ दिन की इस यात्रा को मेसराम क्‍लान आदिवासी गोंड समुदाय का पावन पर्व माना जाता है। राज्‍य के आदिलाबाद जिले के साथ पड़ोसी महाराष्‍ट्र और मध्‍य भारत के आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्‍या में इस पर्व में शामिल होते हैं।...

जनवरी 29, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 27

मध्‍य प्रदेश: जैविक कृषि में तेज़ी से बढ़ती जा रही है किसानों की रुचि

मध्‍य प्रदेश में जैविक कृषि में किसानों की रुचि तेज़ी से बढ़ती जा रही है। देश में 15 लाख 92 हजार हेक्‍टेयर का सबसे विस्‍तृत जैविक कृषि क्षेत्र भी मध्‍य प्रदेश में है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार केन्‍द्र सरकार के पारंपरिक कृषि विकास योजना के अंतर्गत तीन हजार से अधिक समुदाय समूह भी म...

जनवरी 29, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 29

सिक्किम के सोरेंग जिले में शुरू किया गया जैविक मत्‍स्‍य पालन

सिक्किम के सोरेंग जिले में जैविक मत्‍स्‍य पालन शुरू किया गया है। यह देश का पहला जैविक मत्‍स्‍य केन्‍द्र बन गया है। केन्‍द्रीय पशु और मत्‍स्‍य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में इसकी शुरुआत की। जैविक मत्‍स्‍य पालन केन्‍द्र में हानिकारक रसायनों, एंटी-बॉयोटिक और कीटनाशकों का इस्‍तेमाल नहीं किया ...

जनवरी 29, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 48

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 38वें राष्‍ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्‍ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। देशभर के खिलाड़ियों ने एकजुटता दर्शाते हुए भव्‍य परेड में भाग लिया। इस अवसर पर ओलिम्पिक खिलाड़ी लक्ष्‍य सेन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को राष्‍ट्रीय खेल मशाल- तेजस्विनी सौंपी। इस मशाल ...

जनवरी 29, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 20

मौनी अमावस्‍या पर चल रहा है महाकुंभ का दूसरा अमृत स्‍नान

प्रयागराज में मौनी अमावस्‍या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्‍नान चल रहा है। मौनी अमावस्‍या का धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट महत्‍व है। इस दिवस पर अमृत स्‍नान अत्‍यंत पावन माना जाता है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में पहला अमृत स्‍नान मकर संक्रान्ति पर 14 जनवरी को संपन्‍न हुआ। महाकुंभ मेला विश्‍व का सब...

जनवरी 29, 2025 8:40 पूर्वाह्न

views 69

आज से हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा सरस्‍वती तीर्थ में शुरू होगा अंतरराष्‍ट्रीय सरस्‍वती महोत्‍सव

अंतरराष्‍ट्रीय सरस्‍वती महोत्‍सव आज से हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा सरस्‍वती तीर्थ में शुरू होगा। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। सात दिन के महोत्‍सव के दौरान मुख्‍य सांस्‍कृतिक कार्यक्रम दो फरवरी तक चलेंगे। इसके साथ चार फरवरी तक सरस मेला भी आयोजित किया गय...

जनवरी 28, 2025 9:03 अपराह्न

views 12

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल द्वारा यमुना को ज़हरीला बनाने वाले बयान को बताया निराधार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए श्री सैनी ने श्री केजरीवाल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके आरोप निराधार हैं।   उन्होंने श्...

जनवरी 28, 2025 9:00 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीरः रहस्‍यमयी-बीमारी के कारण बढाल गांव के 11 मरीजों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

जम्मू-कश्मीर में रहस्‍यमय बीमारी के कारण आज बढाल गांव के 11 मरीजों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और किसी को भी वेंटिलेटर या गहन चिकित्‍सा इकाई में देखभाल की आवश्यकता नहीं है।    ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला