राज्‍य समाचार

जनवरी 31, 2025 2:14 अपराह्न

views 12

आज गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट और बिजनेस-टू-बिजनेस  बैठकों से होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत आज गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट और बिजनेस-टू-बिजनेस  बैठकों से होगी। इनमें राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो...

जनवरी 31, 2025 2:13 अपराह्न

views 21

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पिपलिया मंडी में नवीन विश्रामगृह एवं दो आई टाइप आवास गृह का लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कल पिपलिया मंडी में 3 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन विश्रामगृह एवं दो आई टाइप आवास गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान चल रहा है। इसके लिए सभी निक्षय मित्र बने।  

जनवरी 31, 2025 2:12 अपराह्न

views 12

योग और नैचुरोपैथी को शिक्षा में शामिल करने से हैल्थ बजट को किया जा सकता है शून्य: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण कल वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करने जा रही है। विशेषज्ञों और आम लोगों को उम्मीद है कि इस बार बजट में सरकार देश में सुदृढ़ ढांचा बनाने पर बल देते हुए विकास, रोजगार सृजन और वित्तीय प्रबंधन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी। इस बजट को लेकर भोपाल के हिरदाराम योग नैचुरो...

जनवरी 31, 2025 2:09 अपराह्न

views 11

यमुना नदी में जल की गुणवत्‍ता पर टिप्‍पणी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग में दाखिल किया अपना जवाब

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में जल की गुणवत्‍ता पर टिप्‍पणी को लेकर निर्वाचन आयोग में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। आयोग ने इस बारे में नोटिस जारी कर श्री केजरीवाल से जवाब मांगा था।   जवाब में श्री केजरीवाल ने स्‍पष्‍ट किया है कि यमुना के पानी में जहर के संबंध में उनका पहले क...

जनवरी 31, 2025 1:59 अपराह्न

views 18

पंजाब: फिरोजपुर में सड़क दुर्घटना, नौ लोगों की मौत और 15 घायल

पंजाब के फिरोजपुर में आज एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मृत्‍यु हो गई और 15 अन्‍य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ट्रक और कैंटर के बीच हुई टक्कर में ट्रक में सवार कई लोगों की मौत हो गई। घायलों को फिरोजपुर और फरीदकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

जनवरी 31, 2025 1:18 अपराह्न

views 16

अमरीका और कनाडा स्थित आतंकवादी गिरोहों के चार सदस्‍यों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कल शाम दो अलग-अलग अभियानों में अमरीका और कनाडा स्थित आतंकवादी गिरोहों के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने पुष्टि की है कि खुफिया सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तरन-तारण में अभियान चलाकर दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उन्‍होंने पुलिस दल ...

जनवरी 31, 2025 1:58 अपराह्न

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में मारे गए दो आतंकवादी

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि पुंछ जिले के गुलपुर सेक्‍टर में खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर कुछ हथियार बंद आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों को सेना ने विफल कर दिया। दोनों पक्षों से हुई गोली बारी में दो आ...

जनवरी 31, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 16

अगले कुछ दिनों के दौरान उत्‍तर भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभों का दिखेगा प्रभाव: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान उत्‍तर भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव दिखेगा। अनुमान के अनुसार आज से लेकर 5 फरवरी तक गिलगित, बाल्‍तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर जबकि उत्‍तराखंड और लद्दाख में कुछ स्‍थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। ...

जनवरी 31, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 24

दिल्ली के द्वारका में रैली को संबोधित करेंगे वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान आज दोपहर द्वारका में एक रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे।

जनवरी 31, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 24

यूपी: प्रयागराज डीएम ने केवल 2-3 फरवरी को अमृत स्नान के लिए वाहन प्रवेश प्रतिबंध पर दिया स्पष्टीकरण

प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदार ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि मार्ग परिवर्तन के कारण वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि 4 फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।   एक वीडियो सं...