राज्‍य समाचार

फ़रवरी 23, 2025 5:57 अपराह्न

views 7

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अध...

फ़रवरी 23, 2025 4:19 अपराह्न

views 23

छत्रपति शिवाजी के 12 किलों को विश्व धरोहर में शामिल कराने की माँग को लेकर महाराष्ट्र का एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल पेरिस गया

यूनेस्को से मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने की मांग करने के लिए महाराष्ट्र के सास्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल पेरिस गया है। महाराष्ट्र सरकार ने भारत का मराठा सैन्य परिदृष्य विषय के तहत इन 12 किलों को विश्व धरोह...

फ़रवरी 22, 2025 1:47 अपराह्न

views 9

केरल में लगभग 26 हजार आशा-कर्मियों को उनके वेतन से वंचित किया गयाः अनिल एंटनी

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि केरल सरकार अक्षमता और विफलता के कारण आशा स्वास्थ्य कर्मियों के बकाया और वेतन का भुगतान करने में विफल रही है। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आज मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 26 हज...

फ़रवरी 22, 2025 1:43 अपराह्न

views 16

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। श्रीमती गुप्ता ने कल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी।

फ़रवरी 22, 2025 1:17 अपराह्न

views 145

महाकुंभः महाशिवरात्रि-स्नान के मद्देनज़र स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में आईसीयू में बिस्‍तरों की संख्या बढ़ाकर 147 की गई

26 फरवरी को महाशिव रात्रि को देखते हुए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में गहन चिकित्‍सा इकाई- आई.सी.यू. में बिस्‍तरों की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है। महाकुंभ अंतिम चरण में है और इस दौरान बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।   अस्पताल में अन्य आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं ...

फ़रवरी 22, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 11

दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह पर वॉकथॉन आयोजित किया गया

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट होने और एक स्वस्थ तथा नशा मुक्त दिल्ली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सुबह दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह पर एक वॉकथॉन आयोजित किया गया। दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया और अर्जुन पुरस्कार विजेता और कुश्ती चैंपियन सरि...

फ़रवरी 22, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 8

तेलंगाना सरकार ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड से आंध्र प्रदेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया

तेलंगाना सरकार ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड-केआरएमबी से आंध्र प्रदेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उसने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश अतिरिक्त पानी का उपयोग कर  मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कृष्णा जल बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए बोर्ड ने हैदराबा...

फ़रवरी 22, 2025 7:20 पूर्वाह्न

views 66

महाकुंभ की भीड़ के चलते जनपद-प्रयागराज के लिए यूपी-बोर्ड की परीक्षाएँ स्थगित की गईं

महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयागराज में 24 फरवरी की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार के अनुसार ये परीक्षा अब 9 मार्च को होगी।   कक्षा 10 के विधार्थियों की प्राथ...

फ़रवरी 18, 2025 8:41 अपराह्न

views 31

भाजपा ने गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में आज हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य की कुल 68 में से 60 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी ने दो और कांग्रेस ने एक नगर पालिका जीती है।   जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर निगमों और तीन तालुका पंचायतों के आम चुनावों और दो न...